पति ने की मारपीट तो बेटी करती है नफ़रत, 44 की उम्र में ये एक्ट्रेस करना चाहती है रोमांस, रह चुके हैं 6 अफेयर्स

Swastika Mukherjee On Her Affairs: फिल्म इंडस्ट्री में अक्सर देखने के लिए मिलता है कि सितारों के अफेयर खूब होते हैं और बाद में कई बार तो शादी के बावजूद भी उनकी जिंदगी में कोई भी रंग नहीं आते। हम आपको एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने ढलती उम्र में भी काफी अफेयर किया। 6 बार सीरियस रिलेशनशिप में भी रही।
इतना ही नहीं इस एक्ट्रेस के पहले पति ने उनको काफी सताया और बेटी ने भी खूब कोसा था। दरअसल यहां हम बात कर रहे हैं स्वस्तिका मुखर्जी की। जिन्होंने तृप्ति डिमरी की मां का किरदार भी निभाया है। वह कुछ सालों में कई सारी फिल्मों और शोज में भी नजर आई। लेकिन उनकी निजी जिंदगी ज्यादा चर्चा में रही।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि स्वस्तिका मुखर्जी बंगाल की बेटी मानी जाती है। उनका नाम कई सारे को-स्टार्स के साथ में भी जोड़ा गया था। लेकिन हमेशा से उनके अफेयर्स काफी चर्चा में रहे। एक्ट्रेस ने जितेश पिल्लई से बातचीत के दौरान अपने 6 बार सीरियस रिलेशनशिप को लेकर भी बात की।
दरअसल स्वस्तिका मुखर्जी ने अपने अफेयर को लेकर इसीलिए बात की क्योंकि अक्सर जिनके साथ में भी उनको देखा जाता था उनके साथ में उनका नाम जोड़ दिया जाता था। एक्ट्रेस को लगने लगा था कि जैसे उनके 600 रिलेशनशिप रहे हो।
नवभारत टाइम्स की एक रिपोर्ट की माने तो आपको बता दें कि "उन्होंने इंटरव्यू में बताया कि "मीडिया हर एक उस शख्स पर चर्चा करती रहती है जिसके साथ में आप कॉफी पीने के लिए जाते हो। जैसे कि मेरे 600 अफेयर रह चुके हैं। लेकिन हमको इससे कोई भी फर्क नहीं पड़ता है। मेरे 6 रिलेशनशिप रहे हैं, 600 नहीं थे।"
स्वस्तिका मुखर्जी ने आगे बताया कि "6 अफेयर तो बहुत कम है, शर्म नहीं आई। ये बुरी बात है। लेकिन 50 साल की उम्र से होने से पहले मैं और भी ज्यादा अफेयर करना चाहती हूं। जितना हो सके उतना करना चाहती हूं।" एक्ट्रेस ने जितेंद्र मदनानी के साथ में अपने पिछले रिलेशनशिप को लेकर भी बात की। साथ ही अपनी बेटी के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर चुप्पी तोड़ी।
स्वस्तिका मुखर्जी ने बताया कि उनकी बेटी अंवेषा आज भी उनको कोसती है और वह 6 साल तक साथ में थे। फिर भी उनसे वह नफरत करती है। यहां तक की बेटी उनको माफ करने के लिए भी तैयार नहीं है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि स्वास्थ्य का मुखर्जी की पहली शादी सिंगर प्रमित सेन के साथ में हुई थी। यह शादी 2 साल तक चली और एक्ट्रेस ने अपने पति पर शारीरिक शोषण के आरोप लगाए थे। बाद में यह आरोप खारिज हो गए थे। इस शादी से उनको एक बेटी हुई। जो आज उनसे नफरत करती है।


Click it and Unblock the Notifications











