OMG दुकान में चोरी करते पकड़ी गयीं स्वस्तिका

आजकल बॉलीवुड सितारे अपने किरदारों व परदे पर उनके परफेक्शन को लेकर काफी गंभीर रहते हैं। कई बार इसी के चलते ये कलाकार मुसीबत में भी फंस जाते हैं। कुछ ऐसा ही हुआ बॉलीवुड की हॉट अदाकारा स्वास्तिका मुखर्जी के साथ जब वो अपने जासूस किरदार के लिए दी जा रही ट्रेनिंग को इतना गंभीरता से लेने लगीं कि रियल में वो एक दुकान पर जाकर चुपचाप कुछ चुराने की कोशिश में लग गयीं जिसके चलते वो पकड़ी भी गयी।

खबर कुछ यूं है कि दिबाकर बैनर्जी की फिल्म ब्योमकेश बख्शी में स्वास्तिका मुखर्जी एक ग्लैमरस जासूस की भूमिका निभा रही हैं। इस किरदार को परदे पर परफेक्ट तरीके से प्रस्तुत करने के लिए स्वास्तिका जासूस की ट्रेनिंग कर रही हैं, तरह तरह की टेक्नीक्स सीख रही हैं। अपनी इस ट्रेनिंग को लेकर स्वस्तिका इतनी गंभीर हैं कि उन्होंने रियल में भी इस तरह चोरी छुपकर चीजें चुराने की कोशिश करनी शुरु कर दी।

हाल ही में स्वास्तिका दर्पण फिल्म फेस्टिवल अटैंड करने के लिए सिंगापुर गयीं और वहां पर उन्होंने शॉपिंग करते वक्त ज्वैलरी की दुकान में जाकर चुपचाप सबकी नज़रें चुराकर कुछ बालियां अपने बैग में डाल लीं। हालांकि दुकान में कैमरा होने के चलते स्वास्तिका पकड़ी गयीं लेकिन उन्होंने जिस तरह से ये चोरी की वो वाकई काबिले तारीफ था।

तो कुल मिलाकर स्वास्तिका को अपना ये कदम मंहगा पड़ गया। लेकिन उनके इस साहस भरे कदम की वाकई सराहना करने योग्य है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X