Swara Bhasker: एक्ट्रेस ने अपने रिसेप्शन में पहना पाकिस्तानी डिजाइन वाला लहंगा, तो मचा हंगामा

Swara Bhasker: हिंदी सिनेमा जगत की जानी मानी अभिनेत्री स्वरा भास्कर हमेशा ही अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर खबरों में रहती हैं। वर्तमान समय में स्वरा अपनी शादी को लेकर खबरों में हैं। हाल ही में स्वरा भास्कर ने अपनी शादी के दूसरे रिसेप्शन में जो लंहगा पहना उसको लेकर विवादों में आ गई क्योंकि लंहगे को पकिस्तानी डिजाइनर ने बनाया है।
गौरतलब है कि, बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने समाजवादी पार्टी के नेता फहाद से शादी कर ली है। एक्ट्रेस की शादी की खबरों ने महीने भर से जोर पकड़ रखा था।
अब स्वरा के रिसेप्शन की कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं, जिसमें स्वरा की ड्रेस को लेकर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल बात ऐसी है कि, अभिनेत्री ने दिल्ली में रिसेप्शन देने के बाद सीधे बरेली में अपनी शादी का रिसेप्शन दिया है।
सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में स्वरा ने अपने रिसेप्शन में एक पाकिस्तानी डिजाइनर का बेज लहंगा पहना और एक बड़ी नोज रिंग और माथा पट्टी वियर किया था, जिसमें अभिनेत्री बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं, उनके शौहर फहाद ने एक सफेद शेरवानी और सफेद और सुनहरे दुपट्टे के साथ एक गोल्डन कलर का कुर्ता पहना था।
Many congratulations, Fahad bhai and Swara Ji
— Suhaib Ansari (Mannu) (@Suhaibansarii) March 19, 2023
Wishing you a blessed and happy life ahead. pic.twitter.com/apHXfXts0f
स्वरा ने हाल में, अपने रिसेप्शन की कुछ तस्वीरें साझा की और अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर बेज लहंगे में अपने फोटोशूट की एक फोटो भी शेयर की। इस पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा, 'इस लहंगे को बेहद खूबसूरती से बनाया गया है। आप का बहुत-बहुत धन्यवाद की आपने इसे सरहद उस पार से मुझे भेजा है। इस खूबसूरत लहंगे को मेरे लिए बनाने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। इसके बाद स्वरा सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा।'
स्वरा के रिसेप्शन वाले लहंगे को ट्रोल करते हुए एक यूजर्स ने कई तरह के सवाल-जवाब कर दिए हैं। हर कोई यह कह रहा है कि हिंदूस्तान में डिजाइनर कम पड़ गए थे क्या, यह फिर पकिस्तान से इतना ही प्यार है तो वही चली जाओ। इस तरह से स्वरा भास्कर अपने लंहगे के चलते विवादों में आ गई हैं।


Click it and Unblock the Notifications