अफगानिस्तान संकट पर स्वरा भास्कर को याद आया हिंदुत्व आतंकवाद, भड़के लोग #ArrestSwaraBhaskar
बॅालीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर का नाम फिर से ट्विटर पर छाया हुआ है। ट्विटर पर बुधवार की सुबह से अरेस्ट स्वरा भास्कर ट्रेंड हो रहा है। स्वरा भास्कर के साथ ये पहली बार नहीं हो रहा है। स्वरा भास्कर ने इस बार अफगानिस्तान को लेकर कंट्रोवर्शियल ट्वीट किया है। जिसमें स्वरा भास्कर ने तालिबान आतंकवाद के साथ हिंदुत्व का भी जिक्र किया है।
जो कि बड़ा विवाद बन गया है। स्वरा भास्कर ने अफगानिस्तान संकट पर अपनी राय रखी। कई लोगों को ये पसंद नहीं आया। इसकी वजह से Arrest Swara Bhasker ट्रेंड होने लगा। स्वरा भास्कर के ट्रोल होने की वजह तालिबानी आतंकवाद को हिंदुत्व से तुलना करना है।स्वरा भास्कर ने अपने लेटेस्ट सोशल मीडिया पोस्ट में अफगानिस्तान संकट के दौरान तालिबान का जिक्र करते हुए हिंदुत्व आतंकवाद का भी नाम लिया है।

इसे देखने के बाद ट्विटर पर अरेस्ट स्वरा भास्कर ट्रेंड हो रहा है। कई यूजर्स ने हिंदुत्व को आतंकवाद बोलने पर स्वरा भास्कर की गिरफ्तारी की मांग की है। इसे लेकर कई यूजर्स ने बैक टू बैक स्वरा भास्कर के ट्वीट को रिट्वीट कर रहे हैं।

स्वरा भास्कर ने हिंदुत्व आतंकवाद बोला
स्वरा भास्कर ने अपने ट्वीट में लिखा है कि हम हिंदुत्व आतंक के साथ ठीक नहीं हो सकते हैं। और तालिबान आतंक से सभी हैरान और तबाह हो गए हैं। हम तालिबान आतंक से शांत नहीं बैठ सकते हैं। फिर हिंदुत्व के आतंक के संबंध में नाराज होते हैं। हमारे मानवीय और नैतिक मूल्य उत्पीड़ित की पहचान पर आधारित नहीं होना चाहिए। सोशल मीडिया पर स्वरा भास्कर का ये ट्वीट रिट्वीट किया जा रहा है।

स्वरा भास्कर की गिरफ्तारी की डिमांड
कई यूजर्स ने इसका विरोध करते हुए स्वरा भास्कर पर अपनी कड़ी नाराजगी जाहिर की है। स्वरा भास्कर को गिरफ्तार करने की मांग की जा रही है। अमिश देवगन ने भी स्वरा भास्कर का जवाब देते हुए लिखा है कि असल मैं यह हिंदुस्तान है। जिससे आप ये सब बोल सकती हैं। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ सहिष्णु राष्ट्र का आनंद ले सकती हैं।

यूजर्स ने बोला गिरफ्तार करो
एक यूजर ने लिखा है कि स्वरा भास्कर को गिरफ्तार किया जाए। उसने जो कहा है वह पूरी तरह से बेकार था। हिंदू आतंक असली शब्द नहीं है। और तालिबान आतंक एक ही वाक्य में नहीं होना चाहिए। एक अन्य यूजर ने लिखा है कि हम स्वरा भास्कर की गिरफ्तारी की मांग करते हैं। उनकी हिम्मत कैसे हुए हिंदुत्व के खिलाफ बोलने की।

यूजर्स ने लिखा स्वरा को अफगानिस्तान भेज दो
एक दूसरे यूजर ने लिखा है कि स्वरा भास्कर जैसे लोगों को गिरफ्तार करना चाहिए। ऐसे लोग भारत की शांति को भंग कर रहे हैं। एक ने लिखा है कि स्वरा भास्कर को गिरफ्तार करके अफगानिस्तान भेज देना चाहिए। एक यूजर ने मुंबई पुलिस को टैग करते हुए लिखा है कि जल्द से जल्द गिरफ्तारी होनी चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications