..................... Swara Bhasker troll on her latest look twitter users claimed my maid looks better than you। लेटेस्ट लुक पर स्वरा भास्कर को यूजर ने बोला मेरी नौकरानी तुमसे अधिक सुंदर है - Hindi Filmibeat

स्वरा भास्कर की फोटो देख यूजर ने बोला मेरी नौकरानी अधिक सुंदर है, एक्ट्रेस का मुंहतोड़ जवाब

बॅालीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर का नाम उन लोगों में शामिल है जो कि लगातार हर छोटी-बड़ी वजह के लिए ट्रोल होते रहते हैं। स्वरा भास्कर को कई दफा सोशल मीडिया पर नफरत का सामना करना पड़ता है। स्वरा भास्कर की सबसे बड़ी खूबी यह है कि वह अपने बेबाक अंदाज में खुद के खिलाफ उठी हर आवाज का करारा जवाब भी देती हैं।

स्वरा भास्कर को अक्सर सोशल मीडिया पर निशाना बनाया जा रहा है। एक्ट्रेस ने हर बार अपनी चुप्पी तोड़ते हुए आवाज उठाई है। इस बार जब एक यूजर ने स्वरा भास्कर को नौकरानी बोला तो एक्ट्रेस ने ऐसा जवाब दिया कि बोलती बंद हो गई। स्वरा भास्कर की तस्वीर पर एक यूजर ने कमेंट किया।

Swara Bhasker

स्वरा भास्कर ने हाल ही में साड़ी पहनकर अपनी एक फोटो शेयर की हैं। कई लोगों ने इस तस्वीर को पसंद किया तो कई लोगों ने इस पर गलत तरीके से कमेंट भी किया। एक यूजर ने स्वरा भास्कर की साड़ी वाली तस्वीर पर कमेंट करते हुए अपने घर की नौकरानी की तुलना एक्ट्रेस कर दी। स्वरा भास्कर ने इस तस्वीर में सेल्फी फोटो पोस्ट की है। जहां वो किसी पार्क में साड़ी पहनकर बैठी हुई नजर आ रही हैं।

मेरी नौकरानी साड़ी में तुमसे बहुत अच्छी लगती है

मेरी नौकरानी साड़ी में तुमसे बहुत अच्छी लगती है

इस फोटो के साथ स्वरा भास्कर ने लिखा है कि एक साड़ी, एक पार्क, एक सैर, एक किताब। शांति में। इन सब को महसूस करना चाहिए। स्वरा भास्कर की इस तस्वीर का एक यूजर ने मजाक उड़ाते हुए लिखा है कि मेरी नौकरानी साड़ी में तुमसे बहुत अच्छी लगती है। तुमसे बहुत अधिक सुंदर है। स्वरा भास्कर ने इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए बोला है कि मुझे यकीन है कि आपकी मेड सुंदर है। मुझे उम्मीद है कि आप उसकी मेहनत और उसकी गरिमा का सम्मान करेंगे। और उसके साथ बुरा बर्ताव नहीं करेंगे।

स्वरा भास्कर का करारा जवाब

स्वरा भास्कर का करारा जवाब

स्वरा भास्कर के इस जवाब ने उनके फैंस का दिल जीत लिया है जिस तरह से स्वरा भास्कर ने यूजर को सबक सिखाते हुए एक महिला के सम्मान को भी अपनी लिखावट के जरिए सुरक्षित किया है। वैसे यह पहली दफा नहीं है जब स्वरा भास्कर को उनके लुक के लिए ट्रोल किया गया है।

हर बार स्वरा ट्रोल और दिया जवाब

हर बार स्वरा ट्रोल और दिया जवाब

इसके पहले जब स्वरा ने अपने एक फोटोशूट की तस्वीर पोस्ट की थी तो एक यूजर ने लिखा था कि नालासोपारा को वोगमें चेहरा मिल गया। स्वरा ने इस पर भी आवाज उठाते हुए बोला था कि क्यों नहीं, नालासोपारा को वोगमें एक चेहरा और स्थान मिलना चाहिए। धारावी को भी मिलना चाहिए। शाहदाराऔर सलीमपुरकोभी मिलना चाहिए। आप कुलीनहोने का दिखावा क्यों करते हो? आप उन इलाकों में रहते हैं जिनके नाम गाली की तरह इस्तेमाल करते है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X