मौलाना के सामने सिर ढकने पर ट्रोल हुईं स्वरा ने दिया करारा जवाब, बोलीं- मंदिर में सिर ढकते हैं तो फिर...

बॉलीवुड इंडस्ट्री की लाइमलाइट से दूर स्वरा भास्कर इन दिनों अपनी फैमिली और अपनी बेटी के साथ समय बिता रही हैं। बता दें कि पिछली बार स्वरा भास्कर को पति फहाद अहमद के लिए उनके सपोर्ट में प्रचार करते देखा गया था। कभी वह सड़कों पर प्रचार करती नजर आतीं तो कभी वह मौलाना सज्जाद नौमानी के साथ नजर आईं।
बता दें कि उनकी यह तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी। इस तस्वीर में कभी उनके लुक्स को लेकर उन्हें ट्रोल किया गया तो कभी उनके सिर पर ओढ़े गए दुपट्टे को लेकर सवाल किए गए, लेकिन हाल ही में उन्होंने बीबीसी हिंदी में बात की और एक बार फिर ऐसा सवाल पूछने पर उन्होंने करारा जवाब दिया है।
इंटरव्यू में स्वरा से सवाल किया गया कि लोगों ने कहा कि आपका कंजर्वेटिव पहनावा है। लिबरल लोगों को लग रहा था कि पोलराइजेशन की वजह से ऐसा है। इंटरव्यू में फहाद अहमद द्वारा किए गए पोस्ट और उस पहनावे को लेकर तमाम सवालों पर स्वरा भास्कर ने कहा- चुनाव के दौरान काफी उथल-पुथल रही थी। वो मीटिंग दरअसल काफी दिन पहले हो चुकी थी। फहाद ने हमारे सोशल मीडिया मैनेजर को कहा था कि वह तस्वीर पोस्ट कर देना। और मैनेजर ने वह तस्वीर पोस्ट कर दी, लेकिन हम में से किसी को इतना आइडिया नहीं था कि इसे लेकर इतना बवाल मच जाएगा।
जनाब हज़रत मौलाना सज्जाद नौमानी साहब की ख़िदमत में हाज़िर हुए और उन्होंने हमे खूब दुआओं से नवाज़ा pic.twitter.com/5P7S3OIaJj
— Fahad Ahmad (@FahadZirarAhmad) November 16, 2024
स्वरा आगे कहती हैं कि सज्जाद नोमानी साहब वो पोलराइजिंग शख्स थे जिसने हम मिले। हम बहुत लोगों से मिले जो पोलराइजिंग हो सकते हैं दोनों पक्षों के। मैं पहली बार उन से मिली थी मेरे पास उस तरीके का कॉन्टेक्स्ट नहीं था। ये मैंने बाद में जब बवाल मचा तब पढ़ा। स्वरा आगे कहती हैं कि मैं एक फैमिनिस्ट हूं। लेकिन किसने कहा कि फैमिनिस्ट दूसरों का आदर नहीं करते। खास तौर पर अपने से बड़े लोगों का। आप मंदिर जाते हैं तो सिर ढकते हैं। तो आप मौलाना से मिलने जा रहे हैं मस्जिद के सामने से जा रहे हैं। तो सिर ढक लिया। मुझे लगता है कि इससे ज्यादा इंडियन चीजें कुछ नहीं हो सकतीं।


Click it and Unblock the Notifications











