आप आलिया से सुंदर हैं, फिर आपके पास काम क्यों नहीं है, कंगना का सवाल और स्वरा का जवाब
कंगना रनौत ने अर्णब गोस्वामी के चैनल रिपब्लिक टीवी को एक विस्फोटक इंटरव्यू दिया है जिसमें उन्होंने खुलकर बॉलीवुड में फली गुटबाज़ी के खिलाफ बोला। ये इंटरव्यू सुशांत की मौत की ओर फैले सवालों पर था और कंगना ने इसे बॉलीवुड में फैले मुद्दों के साथ बखूबी जोड़ा।
कंगना का साफ कहना है कि वो सबसे पहले बॉलीवुड में नेपोटिज़्म के खिलाफ खुलकर बोलीं और वो बोलती रहेंगी। लेकिन दुखद ये है कि बॉलीवुड के बाहरी लोग भी इस लड़ाई में उनका साथ नहीं देना चाहते।

कंगना ने उदाहरण के तौर पर स्वरा भास्कर और तापसी पन्नू का नाम लेते हुए कहा कि ये दोनों इतना टैलेंट होने के बावजूद आजतक बी ग्रेड एक्ट्रेस क्यों हैं। ये तो आलिया और अनन्या से ज़्यादा सुंदर भी हैं। फिर इन लोगों के पास काम कैसे नहीं है?
कंगना ने साफ कहा कि स्वरा और तापसी जैसे लोग नेपोटिज़्म का जीता जागता सुबूत हैं। कंगना के कहने का मतलब था कि अगर बॉलीवुड में नेपोटिज़्म नहीं होता तो तापसी और स्वरा जैसे एक्टर्स को उनके टैलेंट के हिसाब से सफलता मिल रही होती।


Click it and Unblock the Notifications












