रणबीर - आलिया की ब्रह्मास्त्र के सपोर्ट में उतरीं स्वरा भास्कर, बॉलीवुड के इस ट्रेंड को बताया धंधा
बॉलीवुड में इस समय Cancel Culture और बॉयकॉट Culture का प्रचलन हो चुका है। हर रिलीज़ हो रही फिल्म का बहिष्कार किया जा रहा है और लगातार Boycott ट्रेंड हो रहा है। इस सभ्यता का नया शिकार बन चुकी है अयान मुखर्जी की रणबीर कपूर - आलिया भट्ट स्टारर ब्रह्मास्त्र। ब्रह्मास्त्र काफी दिनों से सोशल मीडिया पर बॉयकॉट हो रही है और लगातार अलग अलग कारणों से बॉयकॉट ब्रह्मास्त्र ट्रेंड होता रहता है।
अब बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर, फिल्म के समर्थन में उतर चुकी हैं और उन्होंने इस नए बॉयकॉट ट्रेंड को धंधा बताया है। दरअसल, एक ट्वीट काफी वायरल हो रहा है जहां जेम्स ऑफ बॉलीवुड नाम का एक ट्विटर पेज फैन्स से ब्रह्मास्त्र पर पैसे खर्च ना करने की सलाह दे रहा है। इस पेज का ये भी दावा है कि अगर लोग ब्रह्मास्त्र के टिकट नहीं खरीदेंगे तो उनके पेज पर ब्रह्मास्त्र के दर्शन होंगे।

अब स्वरा भास्कर ने इस ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा - 'धंधो छे'। गौरतलब है कि ये बॉयकॉट कल्चर यूं तो सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद शुरू हुआ था लेकिन इस बार एक बार फिर से ये आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा के साथ शुरू हुआ। इसके बाद रक्षा बंधन, लाईगर बॉयकॉट ट्रेंड का शिकार हो चुकी हैं।

हिंदू धर्म विरोधी फिल्म कहा गया
फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद कुछ दर्शकों का मानना था कि ब्रह्मास्त्र के ज़रिए बॉलीवुड एक बार फिर से हिंदू धर्म पर प्रहार कर रहा है। फिल्म के एक सीन में रणबीर कपूर, काली माता के मंदिर की घंटी बजाते दिख रहे हैं और उन्होंने जूते पहन रखे हैं। गौरतलब है कि जैसे ही एक दर्शक ने इस ओर सबका ध्यान खींचा, तुरंत ही ब्रह्मास्त्र को बॉयकॉट करने की ठान ली गई और तब से ये हैशटैग ट्विटर पर ट्रेंड हो रहा है।

अयान मुखर्जी ने दी थी सफाई
इस पर सफाई देते हुए अयान मुखर्जी ने कहा था कि इस सीन में रणबीर कपूर दुर्गा पूजा के दौरान, दुर्गा पूजा पंडाल में जा रहे हैं और इसलिए उन्होेंने जूते पहन रखे हैं। वायरल वीडियो में ये साफ दिखाई दे रहा था कि इस सीन में रणबीर कपूर दशहरा महोत्सव में हिस्सा ले रहे हैं। जिससे कि ये माना जा सकता था कि शायद ये सीन किसी पंडाल का है।

बॉलीवुड को कहा उर्दूवुड
इससे पहले, ट्रेलर के रिलीज़ के साथ ही शिवा बनेगा सिकंदर की लाईन पर भी लोगों ने आपत्ति जताई थी। वहीं कुछ लोगों ने सीधा बॉलीवुड को उर्दूवुड का नाम दे दिया था। रणबीर कपूर की फिल्म पहली ऐसी फिल्म नहीं है जो धर्म के चक्कर में विवादों में पड़ गई हो। इसके पहले भी कई फिल्में धर्म के चलते विवादों में फंस चुकी हैं।

उज्जैन में हुआ विरोध
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट, अयान मुखर्जी के साथ उज्जैन में महाकाल के दर्शन करने पहुंचे थे। लेकिन उन्हें महाकालेश्वर के दर्शन करने नहीं दिया गया। इतना ही नहीं, संध्या आरती के दौरान लोगों ने भीड़ लगाकर फिल्म का विरोध भी किया। इसलिए सुरक्षा कारणों से रणबीर और आलिया, मंदिर पहुंचे ही नहीं।

गाय का मांस खाने पर विवाद
गौरतलब है कि रणबीर कपूर का विरोध उनके धर्म विरोधी बयान के कारण हो रहा है। 2011 में रणबीर कपूर, अपनी फिल्म रॉकस्टार को प्रमोट कर रहे थे। इस दौरान, उन्होंने कहा कि हमारा परिवार, पेशावर से आता है और हम सबको मांस काफी पसंद है। मटन, पाया और गाय का मांस (Beef)। रणबीर कपूर का ये बयान अब वायरल हो रहा है और इसी वजह से उनकी फिल्म को बॉयकॉट करने की मांग की जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications











