स्वरा भास्कर के घर में बजीं शहनाईयां, झूम कर नाचीं एक्ट्रेस, देखिए तस्वीरें
स्वरा भास्कर के घर में लॉकडाउन के बीच ही शहनाईयां बजीं और पूरे परिवार ने जमकर एक साथ मस्ती की। दरअसल, लॉकडाउन के दौरान स्वरा भास्कर के मामा ने तय किया कि स्वरा की मामी को घर ले आया जाए और बस पूरा परिवार शादी की शहनाइयों में डूब गया।
स्वरा ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में अपने घर में हुए जश्न की तस्वीरें साझा की और इन तस्वीरों में वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं। स्वरा ने अपमी मामी की मेहंदी सेरेमनी पर सादी सी साड़ी पहनी।

स्वरा की ये तस्वीरें इंटरनेट पर तेज़ी से वायरल हो रही हैं। खासतौर से उनकी सिंपल सी साड़ी सबको बेहद पसंद आ रही है। स्वरा ने इस खूबसूरत साड़ी के लिए रॉ मैंगो को धन्यवाद भी कहा। आप भी देखिए उनके परिवार में मने जश्न की तस्वीरें -


Click it and Unblock the Notifications