स्वरा भास्कर और बिग बॉस स्टार मनु पंजाबी को अलग अलग गैंग मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस से मांगी मदद
एक्ट्रेस स्वरा भास्कर को आज एक अज्ञात से चिट्ठी मिली है और इस चिट्ठी में स्वरा भास्कर को जान से मारने की धमकी दी गई है। स्वरा भास्कर ने इस मामले में वर्सोवा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। चिट्ठी में स्वरा भास्कर के लिए गालियां भी लिखी हुई हैं। साथ ही स्वरा को मर्यादित रहने के लिए कहा गया है।
Recommended Video
स्वरा भास्कर को मिली इस चिट्ठी में लिखा था - 'अपनी भाषा को मर्यादित रखो। सावरकर जी का अपमान नहीं सहेगा इस देश का नौजवान। आराम से अपनी फिल्में बना ले, नहीं तो जनाज़े उठेंगे। अपने बाप से पूछना, क्या किया है इस देश के लिए। जय हिंद, इस देश का नौजवान।'

इस चिट्ठी के बाद पुलिस ने तुरंत अज्ञात लोगों के खिलाफ, शिकायत दर्ज कर ली है। गौरतलब है कि स्वरा भास्कर अक्सर सामाजिक और राजनीतिक मुुद्दों पर ट्विटर पर बेबाकी से अपनी राय रखती हैं और कभी कभी उनकी राय, कुछ समुदायों का दिल दुखा देती है। स्वरा भास्कर ने वीर सावरकर के खिलाफ एक ट्वीट लिखा था - वीर सावरकर ने अंग्रेज़ी हुकूमत से भीख मांगी थी, अपनी रिहाई की। ऐसा आदमी वीर तो कहीं से नहीं हुआ। ये ट्वीट 2017 का है।
वहीं 2019 में स्वरा भास्कर ने एक वीडियो शेयर करते हुए अपने ट्वीट में लिखा था कैसे एक साधारण से आदमी को पूरी प्लानिंग के साथ धीरे धीरे इमेज बनाते हुए, वीर का तमगा दिया गया। कल रात, उदयपुर कांड, जहां एक दर्जी की दिन दहाड़े सर काटकर हत्या कर दी गई, उस पर स्वरा भास्कर ने कड़े शब्दों में इस घटना का विरोध किया था और लिखा था - अगर आप भगवान के नाम पर हत्या करना चाहते हैं, तो खुद से शुरूआत करिए। ये भयावह है। पुलिस फिलहाल, स्वरा भास्कर को धमकी देने वाले की जांच में लगी है।
गौरतलब है कि पिछले महीने, सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को भी लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी ब्रार गैंग से जान से मारने की धमकी भरा एक खत मिला था जिसके बाद उनकी सिक्योरिटी बढ़ा दी गई थी। सलीम खान को मॉर्निंग वॉक के दौरान अपनी बेंच पर एक खत मिला था जिस पर लिखा था, सलीम खान और सलमान खान, तुम्हारा भी सिद्धू मूसेवाला कर देंगे।
सिद्धू मूसेवाला एक मशहूर पंजाबी सिंगर थे जिनकी पिछले महीने ही दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस मामले गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया को गिरफ्तार किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications












