कंगना के बारे में ये क्या बोल गईं स्वरा, कहा-'यहां लोगों को सरेआम मार दिया जाता है, इन्हें तो बस थप्पड़ ही...'

Swara Bhasker

Swara Bhasker On Kangana Ranaut: एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर कंगना रनौत को थप्पड़ मारने की घटना पर रिएक्शन दिया है, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि देश में बड़े मुद्दों पर ध्यान देने की जरूरत है। एक इंटरव्यू में, स्वरा ने तनु वेड्स मनु की को-एक्ट्रेस को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर CISF कर्मी द्वारा थप्पड़ मारे जाने पर अपनी दिल की बात रखी है।

कनेक्ट सिने के साथ एक इंटरव्यू में स्वरा ने थप्पड़ कांड के बाद बॉलीवुड से सपोर्ट नहीं मिलने के बारे में कंगना के रिएक्शन के बारे में बात की। उन्होंने कहा, "कंगना को सिर्फ थप्पड़ पड़ा, उनकी जान तो सही सलामत है। ऐसे लोग भी हैं जिन्हें पीट-पीट कर मार डाला गया है। ऐसे लोग भी हैं जिनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई है।"

एक्ट्रेस ने कहा कि कोई भी जो समझदार व्यक्ति है, वह कहेगा कि कंगना के साथ जो कुछ भी हुआ वह गलत था। स्वरा ने कहा, "ऐसा कोई नहीं है जो कंगना के साथ हुई हिंसा या हमले को सही ठहराएगा। हां, उनके साथ जो हुआ वह गलत था और ऐसा नहीं होना चाहिए था। किसी के साथ मारपीट करना सही नहीं है।"

उन्होंने आगे कहा, "कंगना को सिर्फ थप्पड़ मारा गया था, लेकिन देश में ऐसे लोग हैं जिन्होंने अपनी जान गंवाई है, उन्हें पीट-पीटकर मार डाला गया है, ट्रेन में सुरक्षाकर्मी ही गोली मार देते हैं और कह देते हैं कि ये दंगे करने वाले लोग हैं। सुरक्षाकर्मी ही लोगों को पीटते हुए नजर आते है। जो लोग इन सारी हरकतों को सपोर्ट कर रहे हैं, वो फिर आकर कंगना के मामले में हमें मत सिखाओ।"

स्वरा ने बताया कि कंगना को सपोर्ट क्यों नहीं मिल रहा है, क्योंकि उन्होंने खुद ट्विटर पर अपने फॉलोअर्स को भड़काया, हिंसा का संकेत दिया। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि जब विल स्मिथ ने ऑस्कर में क्रिस रॉक को थप्पड़ मारा था तो कंगना ने स्मिथ को सपोर्ट किया था और अब वह खुद सपोर्ट मांग रही हैं, अब कोई क्या बोलेगा। स्वरा ने कहा कि उन्हें थप्पड़ मारने वाली कर्मी कुलविंदर कौर को सस्पेंड कर दिया गया, लेकिन ऐसे लोग हैं जिन्होंने बड़े अपराध किए हैं जो खुलेआम घूम रहे हैं। भास्कर ने कहा कि अब समय आ गया है कि हमें देश के बड़े मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए।

More from Filmibeat

Read more about: swara bhasker kangana ranaut
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X