स्वरा भास्कर के घर में गृहप्रवेश पूजा- हवन, ट्रोलर ने बोला- फेक भक्त, मौलवी बुलाना था
स्वरा भास्कर ने हमेशा से ही सोशल मीडिया पर ट्रोल होती रहती हैं साथ ही उनकी हर तस्वीर पर कोई ना कोई यूजर निगेटिव कमेंट जरूर करता है। कुछ दिन पहले स्वरा भास्कर ने ट्रोलिंग को लेकर अपना दुख जाहिर किया था। वहीं इस बार जब स्वरा भास्कर ने अपने नए घर में गृहप्रवेश की पूजा की तस्वीरें पोस्ट की तो एक्ट्रेस को बुरी तरह ट्रोल किया गया।
स्वरा भास्कर की पूजा करने की तस्वीरों पर जमकर कमेंट किए गए। स्वरा भास्कर ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। स्वरा भास्कर नए घर में प्रवेश से पहले पूजा करती दिख रही हैं।

स्वरा भास्कर ने अपने सिर पर कलश रखे हुए नजर आ रही हैं। साथ ही वो हवन और पूजा भी कर रही हैं। गृहप्रवेश की फोटो शेयर करते हुए स्वरा भास्कर ने बताया कि उन्हें काफी पवित्र महसूस हो रहा है। स्वरा भास्कर की तस्वीर को देख एक यूजर ने लिखा है कि मौलवी को बुलाना चाहिए था।

स्वरा भास्कर पूजा करने पर ट्रोल
वहीं एक यूजर ने लिखा है कि जल्दी जल्दी फेक भक्त बनके फोटो पोस्ट कर देती हूं बाद में बाप लोग से पैसे खा एंटी हिंदू ट्टीट भी तो करना है। एक अन्य यूजर ने लिखा है कि दिखावे से बचिए। सावधान रहे सतर्क रहे। एक यूजर पंडित को देख सवाल उठाया है कि हिंदू आतंकी क्या कर रहे हैं घर में? एक यूजर ने लिखा है कि केले के ऊपर 100 रुपए किस-किसने देखा?

स्वरा भास्कर के घर की पूजा की तस्वीरों पर ट्रोल
वहीं एक अन्य यूजर ने सवाल उठाते हुए पूछा है कि क्या अब हिंदुत्व से डर नहीं लगता। आपको बता दें कि इसी तरह बैक टू बैक स्वरा भास्कर ने अपने नए घर में पूजा करते हुए जो तस्वीरें शेयर की हैं उस पर कई लोगों ने स्वरा भास्कर के पूजा करने का मजाक उड़ाया है। गौरतलब है कि गुरुवार को स्वरा भास्कर ने अपने घर में 2019 से मरम्मत का काम शुरू करवाया था।

हवन कुंड के पास बैठी और सिर पर कलश , स्वरा भास्कर
हाल ही में इस घर को बनवाने का काम शुरू हुआ। ढाई साल बाद स्वरा भास्कर ने अपने नए घर में एंट्री की। इन सभी तस्वीरों में स्वरा भास्कर ने हवन कुंड के पास बैठी और सिर पर कलश रखे दिखाई दे रही हैं। एक यूजर ने इन तस्वीरों पर ये भी लिख दिया है कि भगवान को विचलित करते हुए राक्षस।


Click it and Unblock the Notifications