स्वरा भास्कर ने ससुराल में मनाई पहली ईद, सास-ससुर और शौहर के साथ शेयर की ऐसी तस्वीरें

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने शादी के बाद अपनी पहली ईद पति फहाद अहमद के साथ मनाई, जो महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी की युवा शाखा के अध्यक्ष हैं। स्वरा ने रविवार को ट्विटर पर पति फहाद अहमद के साथ अपनी तस्वीरें साझा कीं। कपल पिंक आउटफिट में थे। एक्ट्रेस ने लाइट पिंक और पाउडर ब्लू शरारा पहना हुआ है, वहीं फहाद ने आइवरी पजामे के साथ बेबी पिंक कलर का कुर्ता पहना हुआ है।
तस्वीरों में फहाद के परिवार के सदस्य भी हैं। स्वरा ने कैप्शन में लिखा, पहली ईद (पहली ईद)। इसके पोस्ट पर उन्होंने फहाद को भी टैग किया। स्वरा और फहाद ने फरवरी में शादी की थी। उन्होंने शादी का खुलासा सोशल मीडिया अकाउंट्स पर तस्वीरें शेयर करते हुए किया था।
स्वरा भास्कर इन दिनों अपने ससुराल बरेली में है। जहां उन्होंने पति फहाद अहमद और ससुराल वालों के साथ पहली ईद सेलिब्रेट की। स्वरा भास्कर ने ईद सेलिब्रेशन से कई तस्वीरें साझा की। इस दौरान वह बहुत खूबसूरत लग रही हैं। स्वरा भास्कर ने एक दिन पहले ईद का चांद दिखने पर एक वीडियो शेयर किया और फैंस को ईद की बधाई दी थी।
इस कपल की लव स्टोरी की शुरुआत साल 2019-2020 में हुए आंदोलन के दौरान हुई थी। स्वरा जोर-शोर से छात्रों के बीच नारे लगा रही थी। वहीं से दोनों के विचार मिले थे । तभी फहद के प्रोग्रेसिव रुख ने स्वरा का दिल जीत लिया था। सालों तक फहद संग रिलेशनशिप में रही स्वरा भास्कर ने कानों कान किसी को खबर नहीं होने दी थी।


Click it and Unblock the Notifications
