33 साल की उम्र में स्वरा भास्कर की मां बनने की तैयारी, बच्चा गोद लेने का फैसला, बोलीं- इंतजार नहीं होता

बॅालीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर इंटरनेट पर अपने अलग अंदाज के लिए जानी जाती हैं। कई बार इंटरनेट पर बुरी तरह ट्रोल होने के बाद भी स्वरा भास्कर ने खुद को सोशल मीडिया से कभी अलग नहीं किया। वहीं अब अपने निजी जिंदगी को लेकर स्वरा भास्कर ने एक बड़ा खुलासा किया है। स्वरा भास्कर ने यह जानकारी सभी के सामने रखी है कि 33 साल की उम्र में वह जल्द मां बनने वाली हैं। स्वरा भास्कर ने भी कई एक्ट्रेसेस की तरह शादी को एक तरफ रखते हुए मां बनने का फैसला किया है।

स्वरा भास्कर ने खुद इसका खुलासा किया है कि वह जल्द बच्चा गोद लेने वाली हैं। स्वरा भास्कर ने बताया कि उन्होंने इसकी प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। मीडिया रिपोर्ट अनुसार स्वरा भास्कर मां बनने को लेकर बेहद उत्साहित हैं। एक इंटरव्यू में स्वरा भास्कर ने अपनी मां बनने की पूरी प्लानिंग पर बात की है।

Swara Bhasker

स्वरा भास्कर ने कहा है कि उन्होंने सेंट्रल एडॉप्शन रिसोर्स अथॉरिटी में अपना रजिस्ट्रेशन करवा दिया है। स्वरा भास्कर ने बताया कि मैं हमेशा से परिवार और बच्चे चाहती थी। मुझे इस बात का एहसास हुआ कि इसके लिए एडॉप्शन ( गोद लेना) सबसे बेहतर जरिया है। मैं खुशकिस्मत हूं कि भारत में सिंगल महिलाओं को बच्चा गोद लेने की इजाजत देता है। मैं ऐसे कई सारे कपल्स को जानती हूं जिन्होंने बच्चे गोद लिए हैं।

मैं ऐसे कई बच्चों से मिल चुकी हूं जो गोद लिए हुए हैं और बड़े हो चुके हैं। मैंने इस रास्ते पर प्रोसेस भी शुरू कर दिया है। स्वरा भास्कर ने यह भी कहा कि इसमें लंबा इंतजार करना होगा। शायद इसके लिए तीन साल से अधिक का समय लग जाए। लेकिन मैं गोद लेने के साथ एक बच्चे की पैरेंट्स बनने का इंतजार नहीं कर सकती हूं। गौरतलब है कि स्वरा भास्कर से पहले सुष्मिता सेन, रवीना टंडन, प्रीति जिंटा, माही विज, सनी लियोन के साथ साक्षी तंवर भी एडॉप्शन के जरिए मां बन चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X