स्वरा भास्कर के पति को देख यूजर ने कहा 'छपरी' तो आपे से बाहर हुईं एक्ट्रेस, इस तरह लगाई अक्ल ठिकाने

Swara Bhasker

Swara Bhasker-Fahad Ahmad: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर लंबे समय से इंडस्ट्री से दूर हैं, लेकिन जब से उन्होंने शादी की है तब से ही वह सोशल मीडिया पर खास एक्टिव रहती हैं। स्वरा भास्कर को उनकी शादी को लेकर जमकर ट्रोल किया गया था और आए दिनों ट्रोलर्स स्वरा और उनके पति पर निशाना साधते रहते हैं, लेकिन हाल ही में कुछ ऐसा हुआ है जिसके बाद से स्वरा भास्कर का पारा हाई हो गया है और उन्होंने ट्रोलर्स को मुंह तोड़ जवाब दिया है।

रियलिटी शो में नजर आ रही हैं स्वरा

आपको बता दें कि स्वरा भास्कर इन दिनों शो पति पत्नी और पंगा में नजर आ रही हैं। इस रियलिटी शो के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वहीं उन्हीं वीडियो में से एक वीडियो को देख एक यूजर ने परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा से स्वरा और फहाद की तुलना कर दी।

यूजर ने स्वरा के पति तो कहा छपरी

यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- 'परिणीति चोपड़ा को PR के लिए टॉक शो में पति को ले जाना पड़ा। यह सब देखते हुए स्वरा भास्कर ने भी ऐसा ही करने का सोचा। ये अपने डोंगरी के छपरी पति को एक रियलिटी शो में ले गई है। पीआर भूल जाओ इसका पति को डोंगरी का एक स्ट्रीट वेंडर (रेहड़ी-पटरी) के जैसा दिख रहा था'

स्वरा भास्कर ने यूजर को दिया करार जवाब

यह सब देखते हुए स्वरा भास्कर का पारा हाई हो गया है। एक्ट्रेस आग बबूला होकर ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है। एक्ट्रेस ने ट्वीट करते हुए लिखा- ये मूर्ख जो खुद को गौरवान्वित हिंदू और अंबेडकरवादी बताता है। उसे ये नहीं पता कि छपरी एक जातिवादी शब्द है। एक अपमानजनक शब्द, जिसका प्रयोग उस समुदाय के लिए किया जाता है। जो छप्पर या फूस की झोपड़ियां बनाते हैं। स्वरा यहीं नहीं रुकीं वह आगे लिखती हैं- और हां, डोंगरी या स्ट्रीट वेंडर होना जरा भी गलत नहीं, लेकिन तुम जातिवादी और कचरा दिमाग वाले हो।

दोनों ने की थी लव मौरिज

आपको बता दें कि स्वरा भास्कर और फहाद अहमद दोनों ने एक दूसरे को लंबे समय तक डेट करने के बाद 6 जनवरी 2023 को शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के कुछ महीनों बाद ही स्वरा ने प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी और उसी साल सितंबर में स्वरा ने बेटी को जन्म दिया था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X