..................... Swara Bhasker To Kareena Kapoor Khan’s Troll: “You Should Be Ashamed You Exist - Hindi Filmibeat

शर्मनाक: कठुआ रेप केस पर बोलने पर ट्रोल हुई करीना कपूर, स्वरा भास्कर ने दिया करारा जवाब

Recommended Video

Kareena Kapoor TROLLED for MARRYING Saif Ali Khan, Swara Bhaskar Slams trollers ! | FilmiBeat

इस समय भारत में एक गंभीर मामला सुर्खियों में चल रहा है और वो कठुआ रेप कांड। इस केस में 8 वर्ष की मासूम बच्ची आसिफा का गैंगरेप करके उसकी नृसंश हत्या कर दी गई थी। इस मामले में आवाज उठा रही अभिनेत्री करीना कपूर को ट्रोलर्स की बातों का सामना करना जो कि काफी बेशर्मी की बात है।

हालांकि इस मामले में करीना के बचाव में स्वरा भास्कर तुरंत सामने आई और ट्रोलर्स को सबक सिखाया। बता दें कि करीना कपूर और स्वरा भास्कर इन दिनो साथ में फिल्म वीरे दी वेडिंग की शूटिंग कर रही है और इस मामले में आवाज भी उठा रही है।

 kareena kapoor, swara bhaskar, veere di wedding, करीना कपूर, स्वरा भास्कर, वीरे दी वेडिंग

इसके साथ साथ बी-टाउन के कई लोग इस मामले में सामने आए है और रेप के दोषियों को सजा की मांग की है। बता दें कि करीना कपूर ने सोशल मीडिया में कठुआ रेप केस में आवाज उठाई थी जिसके बाद से ट्रोलर्स ने उनको कुछ इस तरह से ट्रोल किया और कहा कि तुमको खुद पर शर्म आनी चाहिए क्योंकि हिंदू होकर तुमने एक मुसलमान से शादी की और एक बेटा भी है जिसका नाम तुमने तैमूर रखा जो कि एक खतरनाक और निर्दयी शासक था।

इस बात पर गुस्से से आग बबूला हुई स्वरा भास्कर ने उस ट्रोलर को जवाब देते हुए कहा कि शर्म तुमको आनी चाहिए क्योंकि तुम्हारे पास एक दिमाग है और वो गंदगी से से भरा हुआ है।

तुम्हारे जैसे लोग जो दिमाग में नफरत और मुंह में गंदगी लेकर घूमते है वो हिंदू और हिंदुस्तान की नाम पर धब्बा है और तुमको शर्म आनी चाहिए।

बता दें कि दोनो बहुत जल्दी फिल्म वीरे दी वेडिंग में नजर आने वाली है जिसकी शूटिंग फिलहाल चल रही है। इसके अलावा इस फिल्म में सोनम कपूर भी है जो कि अपनी शादी की भी तैयारी कर रही है।

बता दें कि जिस कठुआ रेप केस में पूरा बॉलीवुड आवाज उठा रहा है वो केस है एक 8 साली की बच्ची का जिसको किडनैप किया जाता है और नशे की हालत में करके मंदिर के गर्भ गृह में उसके साथ 6 बार गैंगरेप भी किया जाता है।

इतना करने पर भी वो लोग शांत नहीं होते है और उस मासूम को जान से मार देते है। इस मामले में 4 लोग सामने आए है जिसमे एक पुलिस वाला भी है।

बता दें कि इस मामले सोनम कपूर, फरहान अख्तर, अदिति राव हैदिरी समेत बॉलीवुड के कई दिग्गज आवाज उठा रहे है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X