किसानों के समर्थन में स्वरा भास्कर का जोरदार हल्ला बोल, दिल्ली बॅार्डर से बोला- मेरा रोटी से नाता है
किसान आंदोलन को लेकर बॅालीवुड के कई स्टार्स अपना सपोर्ट दिखा रहे हैं। दिलजीत दोसांझ और प्रियंका चोपड़ा के साथ इस फेहरिस्त में नाम शामिल हो रहा है स्वरा भास्कर का। स्वरा भास्कर भी इस आंदोलन का हिस्सा बन गई हैं। दिल्ली बॉर्डर पर बीते 21 दिनों से चल रहे किसान आंदोलन में अब स्वरा भास्कर भी शामिल हो गई हैं।
किसानों ने अपनी मांग और सरकार के नए किसान बिल के विरोध को लेकर कई दिनों से आंदोलन कर। हाल ही में स्वरा भास्कर भी इस आंदोलन का हिस्सा बनीं और उन्होंने वहां से कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की और साथ हील किसानों के लिए अपना समर्थन भी दिखाया। स्वरा ने एक इंटरव्यू में कहा कि मेरा रोटी से नाता है इसलिए मेरा किसानों से भी नाता है।

आपको बता दें कि किसानों के इस आंदोलन पर कई बॅालीवुड और पंजाबी स्टार्स ने अपना साथ दिखाते हुए तीन नए कृषि कानूनों के विरोध में किसान आंदोलन को अपना समर्थन देने के लिए उनके साथ आकर खड़े हुए।


Click it and Unblock the Notifications