Swara Bhasker: फिल्म अफवाह की तारीफ करने के बाद ट्रोलर्स ने स्वरा को लिया निशाने पर, सुनाई खरी खोटी

Swara Bhasker: हिंदी सिनेमा की जानी मानी अभिनेत्री स्वरा भास्कर हमेशा ही चर्चा में रहती हैं, अपने बिंदास अंदाज की वजह से तो अपने बयानों की वजह से। हाल ही में जब स्वरा भास्कर ने नवाजुद्दीन और भूमि की फिल्म अफवाह की तारीफ की तो सोशल मीडिया पर यूर्जस ने उन पर निशाना साध दिया और खुब खरी खोटी सुना दी।
दरअसल बात ऐसी है कि, बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी और भूमि पेडनेकर की फिल्म 'अफवाह' पांच मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म को सुधीर मिश्रा ने डायरेक्ट किया है।
फिल्म के पहले दिन उम्मीद से अच्छा कलेक्शन किया है। फिल्म को सोशल मीडिया पर भी फैंस के काफी अच्छे रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं, कई सारे लोग अपने अपने हिसाब से इस फिल्म पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
अब जब इसी बीच स्वरा भास्कर ने भी फिल्म की तारीफ की है, जिसे लेकर उन्हें ट्रोल भी किया जा रहा है। साथ ही में, उन्हें अदा शर्मा की फिल्म 'द केरल स्टोरी' देखने की नसीहत भी दे डाली है।
स्वरा ने फिल्म अफवाह की तारीफ करते हुए लिखा,'अफवाह' देखकर मैं पूरी तरह से शॉक्ड रह गई। कोई भी पॉलिटिक्स, ड्रामा, थ्रिलर, सोसाइटी और ह्यूमन कॉम्प्लिसिटी को शामिल कर ऐसी फिल्म नहीं बना सकता है जैसी सुधीर मिश्रा ने बनाई है। उनका महिला किरदार भी काफी उत्साहित नजर आता है। अफवाह इस समय की एक सबसे बढ़िया पॉलिटिकल थ्रिलर है। सिनेमा अपने बेस्ट पर है। नवाज की इस फिल्म को अच्छा वर्ड ऑफ माउथ मिल रहा है।
स्वरा के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर उन पर यूजर्स का कहर बरस गया। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'इसे छोड़ो 'द केरल स्टोरी' देखकर आओ।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'जब ओटीटी पर आएगी तो देख लेंगे।' वहीं, एक और यूजर ने लिखा, 'फेक अफवाह में ना पड़ो और द केरल स्टोरी देखो।'
अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की दमदार एक्टिंग एक बार फिर लोगों ने पसंद किया है। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म के सामने कई बड़ी चुनौतियां हैं, लेकिन नवाज के फैंस उनके अभिनय की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। इस फिल्म नवाजुद्दीन के साथ भूमि भी मुख्य भूमिका में नजर आई हैं।


Click it and Unblock the Notifications












