लुक्स पर निगेटिव कमेंट करने वालों को स्वरा भास्कर ने दिया करारा जवाब, बोलीं- मुझे दुख है की फहाद...

Swara Bhasker Gave befitting reply to trollers: बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस और सोशल एक्टिविस्ट स्वरा भास्कर आए दिनों किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। बता दें कि स्वरा भास्कर इन दिनों अपने लुक्स को लेकर जमकर ट्रोल की जा रही हैं। वहीं हाल ही में स्वरा ने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है।
बदले लुक की वजह से जमकर ट्रोल हुईं स्वरा भास्कर
दरअसल बीते दिन स्वरा भास्कर पति फहाद संग मौलाना सज्जाद नोमानी से मिलने गई थीं। जिसकी तस्वीरें भी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। इन तस्वीरों में स्वरा नो मेकअप लुक और बेहद ही सिंपल आउटफिट में नजर आईं। स्वरा के इस बदले लुक को देख लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया।
उनके पोस्ट पर भर-भर के निगेटिव कमेंट्स की लाइन लग गई। कोई उन्होंने कटरीना कैफ से कंपेयर कर रहा है तो कोई उनके पुराने फोटोज़ को बराबर में लगाकर तब और अब में फर्क बता रहा है, लेकिन स्वरा को अपने बदले लुक और बढ़ते वजन से कोई फर्क नहीं पड़ता। बल्कि ऐसे कमेंट्स देख स्वरा ने ट्रोलर्स की जमकर क्लास जरूर लगाई है।
I didn’t realise my wardrobe choices post marriage are a national cyber debate (bizarre!).. Here are more pics of me post marriage to give Sanghi vermin more fodder for their dung 💩 Im sorry @FahadZirarAhmad doesn’t fit your stereotype of a conservative Muslim husband. Lol! pic.twitter.com/z5SshleHCB
— Swara Bhasker (@ReallySwara) November 20, 2024
स्वरा ने दिया करारा जवाब
जी हां, इन ट्रोलिंग्स को देख स्वरा भास्कर ने चुप्पी नहीं साधी बल्कि इस ट्रोलर्स को एक्ट्रेस ने करारा जवाब दिया है। स्वरा अपने नए पोस्ट में लिखती हैं- मुझे पता ही नहीं चला कि मेरी शादी के बाद मेरे कपड़ों की पसंद नेशनल साइबर डिबेट का विषय बन जाएगी। शादी के बाद मेरी कुछ और तस्वीरें हैं जो संघी कीड़ों को उनके गोबर के लिए और चारा देंगी। मुझे इस बात का बेहद दुख है कि फहाद अहमद आपके पिछड़े विचारों और मुस्लिम पति के खांचे में फिट नहीं बैठ रहे।


Click it and Unblock the Notifications











