स्वरा भास्कर ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की प्यारी तस्वीर, कहा- 'बेबी ऑन बोर्ड'

स्वरा भास्कर बॉलीवुड की एक जानी-मानी हसीना है और आपको बता दें कि वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी सुर्खियों में भी बनी हुई है। दरअसल आपको बता दें कि उन्होंने कुछ वक्त पहले फहद अहमद के साथ में शादी रचाई थी। लेकिन शादी के चंद महीनों के बाद ही उन्होंने प्रेगनेंसी की गुड न्यूज़ दे दी और अपना बेबी बंप भी फ्लॉन्ट किया। लेकिन एक बार फिर से स्वरा भास्कर ने बेबी बंप के सात तस्वीर शेयर की है और कैप्शन उन्होंने ऐसा दिया कि अब यह तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। सोशल मीडिया पर वह अपनी प्रेगनेंसी को लेकर भी कई बार ट्रोल हो चुकी हैं।
स्वरा ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
जानकारी के लिए आपको बता दें कि स्वरा भास्कर ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक स्टोरी पर तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में नजर आया कि वह बेड पर लेटी हुई है। इतना ही नहीं उन्होंने अपना बड़ा सा बेबी बंप फ्लॉन्ट किया। तस्वीर में वह काफी ज्यादा क्यूट लग रही है। इतना ही नहीं एक्ट्रेस का कैप्शन काफी ज्यादा चर्चा का विषय बना हुआ है।
तस्वीर शेयर कर दिया कैप्शन
स्वरा भास्कर ने इस तस्वीर में प्रिंटेड काफी लूज ड्रेस पहन रखी थी और वह पाउट बनाते हुए पोज दे रही थी। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन पर लिखा कि 'बेबी ऑन बोर्ड'। स्वरा की यह तस्वीर तेजी से इंटरनेट पर भी वायरल हो रही है और आपको बता दें कि कुछ वक्त पहले ही उनके पति और स्वरा दोनों नहीं अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। बता दें कि शादी के बाद से ही खबरें थी कि वह प्रेग्नेंट है।
शादी से पहले ही स्वरा हो गई थी प्रेग्नेंट
इसी के साथ आपको बता दें कि स्वरा भास्कर ने हाल ही में 16 फरवरी को फहद अहमद के साथ में शादी रचाई और पहले उन्होंने कोर्ट मैरिज की। लेकिन बाद में पूरे रीति-रिवाज के साथ में शादी रचाई। बता दें कि स्वरा भास्कर के पति फहद अहमद समाजवादी पार्टी के नेता है। बता दें कि स्वरा भास्कर उन्हें काफी लंबे वक्त से डेट कर रही थी और जैसी ही एक्ट्रेस ने अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की वैसे ही उनकी प्रेगनेंसी को लेकर फैंस कयास लगाने लगे। अब कुछ ही महीनों के बाद उन्होंने अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट कर दिया तो इन खबरों ने और भी ज्यादा जोर पकड़ लिया कि एक्ट्रेस शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थी।


Click it and Unblock the Notifications












