'अ सूटेबल बॅाय' Kiss विवाद पर भड़की स्वरा भास्कर-कठुआ गैंगरेप मंदिर में हुआ तो खून नहीं खौला
नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई मीरा नायर की सीरीज अ सूटेबल बॅाय अपने मंदिर में किस करने वाले सीन को लेकर लंबे समय से विवाद जारी है। लव जिहाद के साथ मंदिर में किस सीन को दिखाने को लेकर इसका विरोध किया जा रहा है। इसे लेकर बीजेपी के एक नेता ने एफआईआर भी दर्ज कराई है।
ऐसे में अब इस पूरे मामले को लेकर स्वरा भास्कर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। जो कि वायरल हो गई है। स्वरा भास्कर ने मंंदिर में किस को लेकर अ सुटेबल बॅाय सीरीज का समर्थन किया है।

इस पूरे मामले को उन्होंने सीधे तौर पर आठ साल की बच्ची के रेप से जोड़ा है। कठुआ गैंगरेप का जिक्र स्वरा भास्कर ने सीरीज का पक्ष रखते हुए किया है। गौरतलब है कि मेकर्स और कलाकार यानी कि ईशान खट्टर और तबू ने धार्मिक भावनाओं को चोट पहुंचाई है।


Click it and Unblock the Notifications