4 साल के बच्चे को गाली देने के मामले में स्वरा भास्कर ने दी सफाई, कहा- ''मैं मजाक कर रही थी''
कुछ ही दिनों पहले एक्ट्रेस स्वरा भास्कर एक शो में 4 साल के बच्चे को गालियां देने के मामले में जमकर ट्रोल हुई थीं। अब स्वरा भास्कर ने इस विवाद पर सफाई दी है और कहा कि मैं मजाक कर रही थी। स्वरा ने कहा- मैंने ना तो कभी किसी को-स्टार और ना ही किसी बच्चे को गाली दी है। मैं हमेशा बच्चों से प्यार और मोहब्बत से पेश आई हूं। वो सिर्फ एक मजाक था।
स्वरा भास्कर ने कहा- "वह एक कॉमेडी शो था, जिसमें मैं मुंबई में अपनी पहली शूटिंग के अनुभव के बारे में बता रही थी। वह बहुत हद तक अतिशयोक्तिपूर्ण और व्यंग्य भरी बात थी, जहां मैंने एक हास्य, वयस्क और कुछ अपशब्द भाषा का इस्तेमाल किया। लेकिन मैंने उस भाषा का प्रयोग संघर्ष के दिनों के दौरान अपनी मेरी कुंठाओं और भावनाओं को दर्शाने के लिए किया था।"

एक्ट्रेस ने आगे कहा- मैं ये नहीं कह रही हूं कि मैं गालियां देने का समर्थन करती हूं लेकिन मैंने उन्हें गंभीरता से इस्तेमाल नहीं किया था। अगर आप शो को देखेंगे तो आपको बता चलेगा कि मैं वास्तव में बच्चे का अच्छा सोचकर ही बात कर रही थी।
गौरतलब है कि, एक चैट शो में स्वरा भास्कर एक 4 साल के बच्चे को गालियां देतीं सुनाई दीं क्योंकि बच्चे ने उन्हें 'आंटी' कहा था। बातचीत के दौरान उन्होंने बच्चे के लिए कमीना, शैतान और कई अपशब्द कहे, जो कि काफी आपत्तिजनक और असंवेदनशील है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और लोगों ने स्वरा को जमकर ट्रोल किया।
इतना ही नहीं, बल्कि मामले को लेकर उनके खिलाफ नेशनल कमीशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड राइट्स में शिकायत दर्ज की जा चुकी है।
यह पहली बार नहीं है जब स्वरा भास्कर इतना ट्रोल किया जा रहा है। इससे पहले वीरे दी वेडिंग, पाकिस्तान को लेकर दिये गए बयान और पद्मावत पर लिखे पोस्ट को लेकर भी स्वरा को ट्रोल किया गया था।


Click it and Unblock the Notifications
