सलवार सूट छोड़ मॉडर्न बनीं स्वरा भास्कर, शेयर कीं बिकिनी में तस्वीरें, लोग बोले- इसके खिलाफ फतवा जारी करवाओ...

Swara Bhaskar

Swara Bhaskar Viral Photos: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर इन दिनों फिल्म इंडस्ट्री से जरा दूर ही हैं और अपनी निजी जिंदगी पर ध्यान दे रही हैं। बता दें कि स्वरा भास्कर ने 2023 में फहाद अहमद से शादी रचाई थी। दोनों एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे थे। वहीं शादी के तीन महीने बाद ही एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा कर दी थी। शादी और बच्चा होने के बाद स्वरा भास्कर ने खुद की लाइफ को पूरी तरह से बदल लिया। वह छोड़े कपड़ों की जगह सलवार सूट और फुल लेंथ के कपड़ों में नजर आने लगीं। कई बार तो स्वरा भास्कर के कपड़ों को लेकर उन्हें ट्रोल भी किया गया।

गोवा वेकेशन मना रही हैं स्वरा भास्कर

लेकिन स्वरा भास्कर ने अपने कपड़ों के बदलाव को अपनी च्वाइस बताया। वहीं हाल ही में स्वरा भास्कर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी वेकेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि स्वरा भास्कर पति और बच्ची के साथ गोवा में चिल करती नजर आ रही हैं। अपने वेकेशन पर स्वरा भास्कर ने अपना लुक भी पूरी तरह से बदल लिया है। जी हां, स्वरा भास्कर इस दौरान वन पीस आउटफिट और बिकिनी में नजर आईं। स्वरा भास्कर की लेटेस्ट फोटोज में उनकी बिकनी फोटोज भी देखी जा सकती हैं। स्वरा भास्कर की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों पर यूजर्स के कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है।

स्वरा भास्कर को बिकिनी में देख आग बबूला हुए लोग

स्वरा भास्कर की इन तस्वीरों को देख एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- इसके खिलाफ फतवा जारी करवाओ। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- तुम्हारा बुर्का कहां है, तुम्हें शर्म आनी चाहिए। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा-वाइन हराम है इस्लाम में। तो वहीं चौथे यूजर ने लिखा- बाकी सब ठीक है पर थोड़ी पतली हो जाओ। फेस पर और शरीर पर फैट बहुत ज्यादा है। बता दें कि स्वरा भास्कर की इन तस्वीरों पर यूजर्स के कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X