Swara Bhaskar: शुरु हुई शादी की तैयारियां, स्वरा और फहाद का वीडियो हुआ वायरल

Swara Bhaskar: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर बैसे तो अपनी प्रोफेशनल लाइफ और पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती ही हैं, परंतु इन दिनों स्वरा भास्कर अपनी शादी को लेकर लाइफ लाइट में, स्वरा बैसे तो कोर्ट मैरिज अपने बॉयफ्रेंड से कर चुकी हैं परंतु एक्ट्रेस दोबारा से पूरे रिति रिवाज के साथ शादी करने के लिए तैयार हैं। दोबारा से शादी करने के लिए स्वरा और फहाद काफी धूमधाम से तैयारियां तो कर ही रहे हैं और साथ में सबके साथ मस्ती कर रहें करते एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
गौरतलब है कि, स्वरा भास्कर अपनी शादी को लेकर सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। स्वरा ने अपने बॉयफ्रेंड और समाजवादी पार्टी के नेता फहाद अहमद से 16 फरवरी को शादी रचाई थी। शादी के बाद स्वरा ने फैंस संग अपनी कोर्ट मैरिज की तस्वीरें भी साझा की थी।
खैर अब स्वरा भास्कर पूरे रिति रिवाज के साथ शादी करने के लिए तैयार हैं। फहाद के साथ स्वरा एक शादी की तैयारियों के बीच का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों खुब सारी मस्ती कर रहे हैं और सबके साथ मिलकर शादी के मजे ले रहे हैं।
इस शादी को लेकर हम बता दे कि, स्वरा और फहाद के प्री-वेडिंग फंक्शन 12 मार्च से शुरू होंगे, जो हल्दी और मेहंदी के साथ शुरू किया जाएगा। अगले दिन कर्नाटक में संगीत फंक्शन किया जाएगा और इसी दिन स्वरा और फहाद शादी के बंधन में भी बंध जाएंगे।
इसके बाद 15 मार्च को एक कव्वाली समारोह किया जाएगा ,जिसमें उनके करीबी रिश्तेदार और दोस्त शामिल होंगे। फिर स्वरा और फहाद अपनी शादी का रिसेप्शन 16 मार्च को देंगे, जिसमें बॉलीवुड के कई कलाकार अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। फैंस इस शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications