Swara Bhasker Pregnant: प्रेग्रेंसी की खबरों पर जमकर ट्रोल हुई स्वरा भास्कर, शादी को लेकर लोगों ने उठाए सवाल

Swara Bhasker Pregnant: सिनेमा जगत से इस वक्त लगातार एक के बाद एक शादी की और प्रेग्रेंसी की खबरें आ रही हैं। इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने भी फैंस के लिए एक खुशखबरी साझा करते हुए अपनी प्रेंग्रेंसी की खबरें साझा की है। ऐसे में बधाई देने की जगह लोगों ने एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल किया और शादी को लेकर खुब सारे सवाल किए हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर प्रेंग्रेंट-
सोशल मीडिया पर खुद स्वरा भास्कर ने अपनी प्रेग्रेंसी की खबर साझा की और कुछ फोटोज शेयर की। फोटो में फहाद अहमद भी नजर आ रहे हैं, जो स्वरा पर प्यार लुटा रहे हैं। खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई है।
लोग एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की खबर पर नाराजगी और खुशी दोनों जाहिर कर रहे हैं। स्वरा भास्कर की प्रेग्नेंसी को लेकर सोशल मीडिया पर मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। कोई स्वरा की प्रेग्नेंसी को लेकर खुश है तो कोई सवाल कर रहा है कि शादी के 3 महीने बाद ही ये कैसे हो गया।
इत्ती जल्दी कुछ तो लोचा है इतनी तरक्की तो चीन और जापान में नही हुई...😂😜😁😜😂
— Harsh Vyas 🇮🇳 (@Harsh2147) June 6, 2023
कौन सी टेक्नोलॉजी @ReallySwara
Sometimes all your prayers are answered all together! Blessed, grateful, excited (and clueless! ) as we step into a whole new world! 🧿❤️✨🙏🏽 @FahadZirarAhmad #comingsoon #Family #Newarrival #gratitude #OctoberBaby pic.twitter.com/Zfa5atSGRk
— Swara Bhasker (@ReallySwara) June 6, 2023
सोशल मीडिया पर कुछ लोग स्वरा को दिल खोलकर बधाई दे रहे हैं तो कुछ लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- उसैन बोल्ट से भी ज्यादा फास्ट है ये तो। वहीं एक दूसरे ने लिखा- बेचारों को इसलिए इतनी जल्दी शादी करनी पड़ी। एक अन्य ने लिखा- अब्दुल को अभी प्रेम हैं, न जाने आगे क्या होगा।
स्वरा भास्कर और फहाद अहमद की शादी-
बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर और एक्टर फहाद अहमद ने 16 फरवरी को स्पेशल एक्ट के तहत कोर्ट मैरिज की थी। जिसके बाद दोनों ने हिंदू और मुस्लिम रीति रिवाज के साथ शादी की थी। दोनों की शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी, जाहिर है कि शादी से पहले भी स्वरा की प्रेग्नेंसी की खबरें आईं थी।


Click it and Unblock the Notifications











