'जय श्री राम' पर बुजुर्ग संग मारपीट दिखा स्वरा भास्कर ट्रोल, फिल्ममेकर ने बोला- झूठ फैलाया, गिरफ्तार करो इसे
बॅालीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन कोई ना कोई पोस्ट करती हैं। जिसे लेकर वह कई बार ट्रोल भी हो जाती हैं। इस बार भी स्वरा भास्कर के साथ ऐसा ही हुआ है। वो अपने एक वीडियो के कारण बुरी तरह ट्रोल हो गई हैं।
मामला यहां तक पहुंचा है कि फिल्ममेकर अशोक पंडित ने भी एक्ट्रेस को जमकर फटकार लगाई है। स्वरा भास्कर ने अपने ट्विटर एकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया। जो कि बाद मैं पता चला कि एक फेक न्यूज है। इस पोस्ट को लेकर स्वरा भास्कर बुधवार को सोशल मीडिया पर ट्रेंड भी हुईं और उनकी गिरफ्तारी की मांग भी की जाने लगी।

मामला ऐसा है कि स्वरा भास्कर ने एक वीडियो शेयर किया। जिसमें एक बुजुर्ग को जय श्री राम बोलने के लिए मजबूर किया जा रहा है। वीडियो में मौजूद लोग उस बुर्जग की पिटाई करते हैं और उसकी दाढ़ी भी काट देते हैं। इस वीडियो को धर्म से जोड़कर देखा जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications