Pathaan के कलेक्शन को लेकर Swara Bhaskar ने लगाई बॉयकॉट गैंग की क्लास, लिखी ये बात!

शाहरुख खान की फिल्म पठान का जिस तरह से विरोध हुआ था वो किसी से छिपा नहीं है। हालांकि इसके बाद फिल्म ने सफलता के ऐसे झंडे गाड़े हैं कि बायकॉट करने वाले लोग ऐसे गायब हो गए हैं जैसे की गधे के सिर से सींग। अब खबर आ रही है कि फिल्म ने 1000 करोड़ की कमाई कर ली है और ये वो फिल्म है जो कि चीन में रिलीज नहीं हुई है। इसके बाद कई लोगों के रिएक्शन्स सामने आ रहे है और स्वरा भास्कर ही इसमें पीछे नहीं हैं।
पठान की दमदार कमाई को लेकर स्वरा ने बॉयकॉट गैंग पर निशाना साधा है। फिल्म का विरोध करने वालों के लिए स्वरा ने एक ट्वीट किया है जो कि धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।
दरअसल यशराज फिल्म्स ने एक पोस्ट किया था जिसमें लिखा था, पठान ने वर्ल्डवाइड 1000 करोड की कमाई कर ली है। इसके बाद स्वरा ने इस ट्वीट पर रिएक्ट करते हुए लिखा, ''बॉयकॉट गैंग, Hagga, जेम्स ऑफ बॉलीवुड वगैरह को बधाई।''

धड़ल्ले से वायरल
जैसे ही उन्होने ये पोस्ट किया वो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है और लोग इसपर रिएक्ट कर रहे हैं। स्वरा भास्कर अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं।

सच में कमाल कर दिया
बता दें कि शाहरुख खान की फिल्म ने सच में कमाल कर दिया है। पठान के साथ अब दंगल की कमाई को लेकर तुलना हो रही है लेकिन दंगल ने चीन में रिलीज होकर शानदार कमाई की थी और इसकी वजह से फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई 2000 करोड़ के पार पहुंच गई थी।

बॉलीवुड के बुरे दिन शुरु हो गए
पठान के पहले साउथ की बाहुबली 2, आरआरआर और केजीएफ 2 जैसी फिल्म भी 1000 करोड़ का कलेक्शन करने का कारनामा दिखा चुकी हैं। इन फिल्मों के बाद लग रहा था कि बॉलीवुड के बुरे दिन शुरु हो गए हैं।

आने वाला वक्त ही बताएगा
हालांकि पठान ने बॉलीवुड के बैक किया है और अब शाहरुख खान अगली फिल्म में क्या कमाल करते हैं ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।


Click it and Unblock the Notifications