अगली फिल्म में सेक्स वर्कर बनेंगी ये एक्ट्रेस..बताया सबसे कठिन रोल!

By Shweta

रांझणा, तन्नु वेड्स मन्नु रिर्टन्स , नील बट्टे सन्नाटा जैसी शानदार फिल्में करने के बाद स्वरा भास्कर की गिनती अच्छी एक्ट्रेसेस में होने लगी हैं। अपनी एक्टिंग के बल पर वो बॉलीवुड में अपनी जगह और रहचान दोनों ही बना चुकी हैं। प्रेम रतन धन पायो में सलमान खान की बहन बनकर भी उन्हें अच्छी खासी पॉपुलैरिटी मिली।

अब स्वरा भास्कर अगली फिल्म जल्द ही साइन करने जा रही हैं जिसमें वो सेक्स वर्कर की भूमिका में नजर आएंगी और ये स्वरा भास्कर का बेहद बोल्ड किरदार होगा । फिल्म की कहानी आदित्य कृरलानी की 'टिकली एंड लक्ष्मी बॉम्ब' पर आधारित होगी।

Swara Bhaskar

सूत्रों की मानें तो फिल्म में स्वरा 22 साल की टिकली के किरदार में नजर आएंगी, वहीं लक्ष्मी का किरदार मराठी एक्ट्रेस विभावरी देशपांडे निभाएंगी। फिल्म पर जल्द ही काम शुरू किया जाएगा और अगले साल रिलीज होगी।इस फिल्म से आदित्य डायरेक्शन में डेब्यू करेंगे।

जनवरी से रियल लोकेशन्स पर फिल्म की शूटिंग शुरू होगी। सुचित्रा पिल्लई भी इस फिल्म का हिस्सा होंगी। वहीं फिल्म में अपने रोल के लिए स्वरा ने बताया,'आदित्य ने इस फिल्म के लिए मुझसे संपर्क किया और कहा इस बुक को पहले पढ़िए। जब मैंने इस किताब को पढ़ा तो मुझे पता चला कि वो अपने इस किताब पर जो फिल्म बनाने जा रहे हैं वो बिल्कुल सही है।

ये अच्छी कहानी होगी और अच्छा रोल भी होगा। इस फिल्म के लिए दर्शकों को सेक्स वर्कस के बारे में काफी कुछ जानने को मिलेगा।' सेक्स वर्कर का किरदार निभाना वाकई काफी कठिन होता है लेकिन इसमें कोई शक नहीं है कि स्वरा भास्कर इसमें भी बाकी फिल्मों की तरह जान डाल देंगी।

स्वरा भास्कर खुद भी इस रोल को लेकर काफी उत्साहित हैं और उनका मानना है कि यह रोल निभाना काफी कठिन काम होगा। स्वरा भास्कर को हर रोल के लिए काफी तारीफ मिलती है।

उनकी अगली फिल्म वीरे दी वेडिंग भी है जिसपर अभी काम चल रहा है। फिल्म में करीना कपूर और सोनम कपूर भी होंगी। करीना कपूर जल्द ही फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगी और करीना इसमें अपने रियल बेबी बंप के साथ शूटिंग करेंगी।

इसके अलावा भी स्वरा भास्कर और भी फिल्मों में फिलहाल व्यस्त है। उनकी पिछली रिलीज फिल्म नील बटे सन्नाटा थी जिसे क्रिटिक्स ने खूब सराहा था। फिल्म में वो एक बच्ची की मां बनी थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X