स्वरा भास्कर ने मनाई मम्मी-पापा की शादी की सालगिरह, वायरल हो रहीं हैं तस्वीरें!
अभिनेत्री स्वरा भास्कर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं और फिल्मों से ज्यादा वो अपने बयानों को लेकर छाई रहती हैं। वो कितनी शानदार अदाकारा हैं ये उन्होने कई बार साबित किया है और धमाकेदार अभिनय से लोगों का दिल जीता है। इस समय एक खबर काफी ज्यादा चर्चा में हैं क्योंकि स्वरा भास्कर ने अपने माता पिता की शादी की सालगिरह मनाई है। गौरतलब है कि स्वरा ने अपने माता पिता के लिए एक शानदार आयोजन किया था जिसकी तस्वीरें इस समय सोशल मीडिया पर छाई हैं।
अमर उजाला ने कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इस दौरान स्वरा भास्कर के माता-पिता की 35वीं वैवाहिक वर्ष गांठ मना रहे हैं। इस दौरान स्वरा भास्कर का परिवार मौजूद था।

उन्होने कहा था कि ऐसे मौके काफी कम मिलते हैं जब बच्चे अपना माता पिता के लिए कुछ करते हैं। खबर है कि इस मौके को काफी शानदार बनाने के लिए अभिनेत्री ने कर्नाटक संगीत की मशहूर सिंगर सुधा रघुरामन को भी आमंत्रित किया।
स्वरा भास्कर ने एक से बढ़कर एक कई शानदार सेल्फी और तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा किया है। स्वरा भास्कर उन कलाकारों में से एक हैं जो कि सरकार के सभी गलत नीतियों का खुलकर विरोध करने के लिए सामने आती हैं।
नागरिकता कानून को लेकर स्वरा भास्कर ने आवाज उठाई थी और खुलकर विरोध किया था। हालांकि कई बार अपने पोस्ट को लेकर वो बुरी तरह ट्रोल भी हो जाती हैं।


Click it and Unblock the Notifications