कंगना रनौत पर फूटा स्वरा भास्कर का गुस्सा- अच्छा एक्टर अच्छा इंसान हो जरूरी नहीं, दिया बड़ा बयान
स्वरा भास्कर और कंगना रनौत दो ऐसी एक्ट्रेसेस हैं जो कि सोशल मीडिया पर सबसे अधिक एक्टिव रहती हैं। हर मामले पर वो अपनी बेबाक राय देने से पीछे नहीं हटती हैं। फिर चाहे वह फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा हो या फिर देश-दुनिया से। इतना ही नहीं दोनों एक दूसरे पर भी हमला करने में आगे ही रहती हैं।
ऐसे में जब ये सवाल आता है कि आखिर वे एक दूसरे को लेकर क्या सोचती हैं तो वो चर्चा का विषय जरूर बनता है। इस बार स्वरा भास्कर ने कंगना रनौत को लेकर अपनी राय जाहिर की है।

एक इंटरव्यू में स्वरा भास्कर ने कहा है कि एक अच्छा एक्टर एक अच्छा इंसान भी हो ये जरूर नहीं है। अपने इस बयान से स्वरा ने एक बार फिर कंगना के साथ पंगा ले लिया है। दैनिक भास्कर में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार स्वरा भास्कर ने एक इंटरव्यू में कंगना रनौत बतौर एक्टर और निजी जिंदगी में कैसी हैं इस पर अपना मत जाहिर किया है।
गौरतलब है कि एक दूसरे के खिलाफ इसी तरह के कई बयान के चलते दोनों लगातार हमला करते रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications