'अनारकली ऑफ आरा' जैसे रोल के बारे में कुछ ऐसा सोचती हैं स्वरा भास्कर
स्वरा भास्कर ने अपनी फिल्मों के बारे में बातचीत पर कई बातें खुलकर सामने रखीं। पढ़िए आप भी।
स्वरा भास्कर अपने अलग और दमदार रोल के लिए जानी जाती हैं। अपनी आने फिल्म अनारकली ऑफ आरा में वो इरॉटिक सिंगर बनी हैं। फिल्म में अपने रोल के बारे में स्वरा भास्कर कहती हैं " मैं फिल्म में परफॉर्मर बनीं हूं जो डबल मीनिंग गाने गाती है। इरॉटिज्म मेरे लिए जो सेक्स, सेक्सुअल डिजायर, खूबसूरती, शरीर के बारे में बात करे लेकिन कलात्मक तरीके से। बिना किसी क्रियेटिविटी के ये शिवाय पोर्न के और कुछ नहीं लगेगी।"
[कौन हैं बॉलीवुड के चौथे खान..कन्फ्यूज़ हुए नवाजुद्दीन सिद्दिकी !]
स्वरा भास्कर ने से जब ये पूछा गया कि क्या इरॉटिक डांसर बनना मुश्किल था जिसे सेक्स वर्कर नहीं दिखाना था। इस पर स्वरा भास्कर ने बोला कि बतौर एक्टर मुझे इसे दिखाने में समस्या नहीं हुआ। सेक्स वर्कर वो है जो सेक्स के बदले पैसे लेती है।

लेकिन इरॉटिक डांसर सेक्स के बारे में गाती है और अपनी परफॉर्मेंस के पैसे लेती है।"फिल्म हाल फिलहाल में काटे गए सीन लीक हो जाने के कारण विवादों में थी।" स्वरा भास्कर की फिल्म शुक्रवार को रिलीज होगी और दर्शक बेसब्री से फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।
स्वरा भास्कर की फिल्म अनारकली ऑफ आरा अनुष्का शर्मा की फिलौड़ी के साथ रिलीज हो रही है। दर्शक किसी फिल्म को ज्यादा पसंद करते हैं ये तो रिलीज के बाद पता चलेगा।


Click it and Unblock the Notifications











