रिया चक्रवर्ती के सपोर्ट में खड़ी स्वरा भास्कर-सुशांत के मर्डर का सबूत नहीं है, परिवार ने झूठ बोला!
सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स को लेकर रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी नारकोटिक्स ब्यूरो ने मंगलवार को की। हालांकि बीते कई दिनों से रिया चक्रवर्ती को लेकर कई स्टार्स सामने आए हैं। जिन्होंने रिया चक्रवर्ती के मीडिया ट्रायल का विरोध किया है। खास तौर स्वरा भास्कर ने बीते कई दिनों से रिया चक्रवर्ती के लिए मीडिया ट्रायल पर काफी नाराजगी जताई है।
इस बार भी रिया चक्रवर्ती को लेकर स्वरा भास्कर ने सुशांत सिंह राजपूत केस के खिलाफ भी आवाज उठाई है। आपको बता दें कि सीबीआई पूछताछ के बाद लगातार तीन दिन तक रिया चक्रवर्ती से नारकोटिक्स ब्यूरो ने पूछताछ की। इसके पहले सुशांत केस में सैमुअल मिरांडा और रिया चक्रवर्ती के भाई शौवकि चक्रवर्ती को भी गिरफ्तार किया गया।

हालांकि सीबीआई जांच में अभी तक सुशांत की मौत की वजह का पता नहीं लग पाया है। वहीं एनबीटी वेबसाइट की खबर अनुसार रिया चक्रवर्ती के सपोर्ट में स्वरा भास्कर ने एक मैगजीन में कॅालम लिखा है।


Click it and Unblock the Notifications