POSTER: दमदार एक्टर के साथ दमदार कहानी.. मिलें 2017 की 'अनारकली' से!
स्वरा भास्कर स्टारर फिल्म अनारकली ऑफ आरा का पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म 24 मार्च को रिलीज होगी।
स्वरा भास्कर स्टारर फिल्म 'अनारकली ऑफ आरा' का नया पोस्टर रिलीज किया गया है। कोई शक नहीं कि यह एक दमदार पोस्टर है और आपको पूरी कहानी जानने को बेसब्र कर देगा। अविनाश दास के निर्देशन में बनी यह फिल्म 24 मार्च को रिलीज होगी।
[EXCLUSIVE: 'पिंक' से बिल्कुल अलग है फिल्म 'अनारकली ऑफ आरा']

नील बट्टे सन्नाटा के बाद कहीं ना कहीं स्वरा भास्कर की इस फिल्म से फैंस की उम्मीदें बंध गई हैं। इस फिल्म में स्वरा काफी बोल्ड अवतार में नजर आने वाली हैं। इसका अंदाजा आपको देखकर पोस्टर देखकर भी लग गया होगा।
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान स्वरा भास्कर ने कहा- यह फिल्म मेरे लिए बेहद स्पेशल है। मैंने आजतक किसी फिल्म से इतना जुड़ाव महसूस नहीं किया। यह एक सोच बदलने वाली फिल्म है, जिसे देखकर लोग कुछ समय तक जरूर प्रभावित रहेंगे।


Click it and Unblock the Notifications
