Swara Bhasker: फहाद संग अपने रिश्ते पर बोली स्वरा भास्कर, प्यार करने की बात पर भी रखी राय

Swara Bhasker

Swara Bhasker: हिंदी सिनेमा जगत की बिंदास अभिनेत्री स्वरा भास्कर अपने बयानों को लेकर खबरों में रहती ही हैं। हाल ही में एक बार फिर से स्वरा भास्कर ने अपने पति फहाद अहमद के रिश्ते पर बयान दिया है, जाहिर है कि स्वरा और फहाद के रिश्ते पर सोशल मीडिया पर कई सारे यूर्जस ट्रोल कर रहे हैं।

दरअसल बात ऐसी है कि, बीते दिनों एक्ट्रेस ने फहाद अहमद से शादी की है। एक्ट्रेस की शादी लगातार चर्चा में बनी हुई है। एक्ट्रेस ने हाल ही में अंतरधार्मिक शादी को लेकर बात की है। उन्होंने कहा कि भारत में प्यार बहुत सारे सामाजिक दबावों के साथ आता है।

एक्ट्रेस ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा कि, वह सलाह नहीं देना चाहती हैं क्योंकि उनका रिश्ता काफी नया है। हालांकि वह सोचती हैं कि उन्हें एक साथ रहने में किस चीज ने सक्षम किया गया था। उन्होंने स्वीकार किया कि वह दोनों अलग अलग दुनिया से आए हैं।

एक्ट्रेस के मुताबिक भारत में प्यार के साथ काफी सामाजिक दबाव भी आता है। भारत में युवा जोड़ी को जाति, वर्ग और धर्म से लड़ना पड़ता है, लेकिन अगर आप एक दूसरे से प्यार करते हैं तो डर से लड़ें।

अभिनेत्री ने कहा कि, उन्हें यह स्वीकार करने की जरूरत है कि वे दो अलग -अलग लोग हैं, जो अलग-अलग बैकग्राउंड से आते हैं, जिनके अनुभव भी अलग हैं। हालांकि किसी को यह नहीं बदलना चाहिए कि वे मौलिक रूप से कौन हैं।

एक्ट्रेस ने कहा कि, उन्हें लगता है कि अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकलना ठीक है, क्योंकि आप इसी तरह से सीखते हैं। एक्ट्रेस ने फहाद को अद्भुत बताया। साथ ही उन्होंने कहा कि वह गैर निर्णयात्मक रवैया रखते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह उनके प्रति बेहद सहायक थीं।

आपको बता दें कि कपल ने सबसे पहले कोर्ट मैरिज की थी और उसके बाद दिल्ली और बरेली में शादी समारोह आयोजित किया था। सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते को कई सारी बातें सामने आ रही हैं।

Read more about: swara bhasker
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X