विनेश फोगाट के डिसक्वालिफिकेशन पर टूटा सेलेब्स का दिल, उठाए सवाल- 'साजिश', समझ नहीं आई 100 gm की थ्योरी

Celebs lashes Out On Vinesh Phogat Disqualification

Celebs lashes Out On Vinesh Phogat Disqualification: 2024 पेरिस ओलंपिक में भारत के लिए आज का दिन काफी दिल तोड़ देने वाला रहा है। गोल्ड मेडल की प्रबल दावेदार मानी जा रही भारत की स्टार पहलवान विनेश फोगाट को सिर्फ 100 ग्राम ओवरवेट होने की वजह से डिसक्वालीफाई कर दिया गया है।

इस खबर के सामने आने के बाद देश के हर नागरिक के दिल टूट सा गया है। बीती रात सेमीफाइनल में शानदार जीत दर्ज करने के बाद भारतीयों को यकीन था कि 'दंगल गर्ल' कमाल करेगी। लेकिन सारी उम्मीदें छन से टूट गईं। इस घोषणा के बाद जितना दर्द विनेश को हो रहा है। उतना ही दर्द बॉलीवुड सितारों को भी है। टूटे दिल के साथ सेलेब्स भी जमकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं।

6 अगस्त एक के बाद एक तीन मुकाबले जीतने के बाद विनेश फोगाट ने इतिहास रचते हुए फाइनल में जगह बनाई थी। 50 किलोग्राम फ्रीस्टाइल इवेंट के सेमीफाइनल में क्यूबा की रेसलर को मात दी थी। लेकिन 100 ग्राम ज्यादा बताते हुए उन्हें गेम से पहले डिसक्वालीफाई कर दिया गया। स्वरा भास्कर, तापसी पन्नू, फरहान अख्तर से लेकर सोनाक्षी सिन्हा तक ने इस मामले पर रिएक्शन दिया है।

स्वरा भास्कर ने X पर लिखा है, 'किस-किसको इस 100 और ओवरवेट वाली कहानी पर भरोसा है?' इस पोस्ट के साथ उन्होंने एक टूटे रेड हार्ट इमोजी भी शेयर की है।

तापसी पन्नू में भी इस मामले पर लिखा, ये सच में दिल तोड़ देने वाला है, लेकिन विनेश फोगाट ने सोने से भी आगे अपनी पहचान बनाई है।

आईओसी के इस फैसले से 'हीरामंडी' स्टार सोनाक्षी भी शॉक्ड हैं। उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- 'विश्वास नहीं होता। मैं सोच भी नहीं सकती कि इस वक्त आप कैसा फील कर रही होंगी। नहीं पता क्या कहूं। बस इतना कि आप चैम्पियन थे, हो और हमेशा रहोगे'।

'भाग मिल्खा भाग' एक्टर और फिल्ममेकर फरहान अख्तर भी विनेश फोगाट को सपोर्ट करते नजर आए। रेस्लर का मनोबल बढ़ाते हुए फरहान ने लिखा- 'डियर विनेश फोगाट... कोई सिर्फ कल्पना कर सकता है कि आप इस वक्त कितने हताश होंगे, लेकिन अभी भी पूरी तरह से समझ नहीं पाए हैं। आपके लिए दिल टूट गया है कि ये सब इस तरह से खत्म हुआ। लेकिन प्लीज ये जान लें कि हम सभी को आप पर और खेल के लिए आपके किए गए सभी कोशिशों पर बहुत गर्व है। आप हमेशा एक चैंपियन और लाखों लोगों के लिए प्रेरणा रहेंगी. अपना हिम्मत बनाए रखें'।

हेमा मालिनी ने विनेश फोगाट को सिर्फ 100 ग्राम ओवरवेट होने की वजह से डिसक्वालीफाई होने पर बोलीं- 'एक अच्छी सीख मिलनी चाहिए हम सब कलाकारों को, महिलाओं को सबको कि 100 ग्राम बहुत मायने रखता है। हमें उसके लिए बहुत बुरा लगता है। मैं ये दुआ करती हूं कि वो अपना 100 ग्राम जल्दी कम कर ले। लेकिन मिलेगा नहीं अभी...'

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोफी चौधरी भी इस खबर से बेहद खराब है। उन्होंने कहा- 'मैं बहुत दुखी हूं और साथ ही बहुत गुस्सा भी। ये बहुत गलत है. 0.1 किग्रा??? मैं कल्पना भी नहीं कर सकती कि उन्हें कैसा महसूस हो रहा होगा'।

More from Filmibeat

Read more about: vinesh phogat bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X