..................... Swara Bhaskar shares sautan photos and videos with fahad after three months of wedding - Hindi Filmibeat

तीन महीने बाद ही स्वरा की जिंदगी में आई सौतन, तस्वीरें और वीडियो कर दिए शेयर, लोग बोले- वाह क्या बीवी है

Swara Bhaskar

Swara Bhaskar Sautan: शादी के बाद स्वरा भास्कर पति फहद अहमद के साथ उनके दोस्त का पहला बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। हालांकि सभी सोच रहे हैं कि स्वरा और फहद के बीच किसी और की भी एंट्री हो चुकी है। जिसे स्वरा ने अपनी सौतन करार दिया है।

स्वरा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पति फहद अहमद के साथ कुछ पिक्चर्स शेयर कर अपने दोस्त को बर्थडे विश किया। इसी बीच स्वरा ने फैंस को उनकी सौतन से भी मिलवा दिया। इससे पहले आप चौंक जाएं हम बता दें कि स्वरा की सौतन और कोई नहीं बल्कि उनके और उनके पति फहद के खास दोस्त अरीश कमर हैं। जिन्हें स्वरा अपनी सौतन मानती हैं।

सौतन के साथ पिक्चर की शेयर

स्वरा भास्कर ने हाल ही में अपने ऑफिशियल इंस्टा अकाउंट से पति फहद और अरीश कमर के साथ कुछ पिक्चर्स शेयर की हैं। इस पोस्ट के साथ स्वरा ने कैप्शन दिया, 'हमारे दोस्त, कॉमरेड और फहाद के मूल जीवनसाथी अरीश कमर को जन्मदिन की शुभकामनाएं.' इसके अलावा स्वरा ने हमेशा उनका साथ देने के लिए, ये सुनिश्चित करने के लिए कि उनके सभी अदालती कागजात समय पर जमा किए जाएं, उनके लिए गवाह बनने के लिए और अब तक का सबसे अच्छा 'सौतन' बनने के लिए शुक्रिया भी कहा।

स्वरा भास्कर की इस पोस्ट के बाद फैंस अरीश को बेस्ट सौतन करार दे रहे हैं। एक फैन ने स्वरा की पोस्ट पर कमेंट सेक्शन में लिखा, 'अबतक की बेस्ट सौतन'।

बता दें समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष फहद अहमद फरवरी में स्वरा भास्कर से शादी के बंधन में बंधे थे। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर ये खबर फैंस के साथ शेयर की थी। स्वरा की शादी काफी चर्चा में रही। उन्होंने हिंदू और मुस्लिम दोनों धर्मों के रिती रिवाजों के हिसाब से अपनी शादी के फंक्शन रखे थे।

Read more about: swara bhaskar bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X