नन्हे मेहमान के आने से पहले स्वरा भास्कर के घर में शुरु हुई तैयारियां, अभिनेत्री ने शेयर की खास तस्वीर

Swara Bhaskar: हमेशा ही अपने बिंदास अंदाज के लिए सुर्खियों में रहने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने कुछ वक्त पहले ही खुलासा किया था कि वह प्रेग्रेंट हैं। अब फिर से सोशल मीडिया पर स्वरा भास्कर ने बेबी बंप के साथ खास तस्वीर साझा करते हुए घर में नन्हे मेहमान के आने से पहले होने वाली तैयारियां के बारें में खुलासा किया है।
गौरतलब है कि इसी साल बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने सपा नेता फहद अहमद से शादी रचाई है। दोनों ने अचानक से ही शादी कर ली थी, दोनों की शादी को लेकर सोशल मीडिया पर बहुत सारा विवाद भी देखने को मिला था। परंतु स्वरा ने अपनी शादी की जमकर फोटोज और वीडियो शेयर करके सबके साथ अपनी खुशियां शेयर की थी।
शादी के कुछ दिनों बाद ही स्वरा भास्कर ने खुलासा किया था कि वह प्रेग्रेंट है। इसके बाद लगातार एक्ट्रेस अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में हैं। वहीं अब वो अपनी प्रेंग्नेंसी फेज की फोटोज भी पोस्ट करती रहती हैं। एक्ट्रेस ने एक बार फिर अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसे देख लगता है कि आने वाले बेबी को लेकर तैयारी शुरू हो गई है।
स्वरा भास्कर ने हाल ही में जो तस्वीर शेयर की है उसमें वो अपने बेडरूम में बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रही हैं। उनके पीछे एक पालना भी नजर आ रहा है, जो एक्ट्रेस आने वाले अपने बच्चे के लिए लेकर आई हैं। एक्ट्रेस ने एक ऐसी भी तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनकी बिल्ली नजर आ रही है।
एक्ट्रेस ने बताया कि आने वाले मेहमान के लिए उन्होंने अपने कमरे में पालना लगाया है, जिसपर फिलहाल बिल्ली ने कब्जा जमा लिया है। सोशल मीडिया पर फैंस एक्ट्रेस की तस्वीर को पसंद कर रहे हैं। स्वरा के साथ-साथ उनके चाहने वालों को भी उनके बेबी का इंतजार है। सोशल मीडिया पर फैंस स्वरा भास्कर पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications