स्वरा भास्कर के ससुराल में बिगड़े हालात, झोली फैलाकर दुआएं मांग रही एक्ट्रेस

Swara Bhaskar Father In Law: अभिनेत्री स्वरा भास्कर के ससुर और फहाद अहमद के पिता को ब्रेन हेमरेज हो गया, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस बात की जानकारी स्वरा ने सोशल मीडिया पर दी और लोगों से उनके ससुर की सेहत के लिए दुआ करने को कहा। शनिवार, 29 नवंबर की रात उन्हें ब्रेन हेमरेज हुआ था और रविवार सुबह उनकी सर्जरी की गई। इस समय स्वरा और पूरा परिवार अस्पताल में मौजूद है।
स्वरा ने इंस्टाग्राम पर बताया कि फहाद के पिता की हालत गंभीर थी, इसलिए सुबह उनका ऑपरेशन करना पड़ा। उन्होंने कहा कि परिवार को इस समय साथ रहने की जरूरत है, इसलिए वह कुछ दिनों तक सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं रहेंगी। स्वरा ने सभी से उनके ससुर के लिए प्रार्थना करने की अपील की।
स्वरा की पोस्ट पर कई लोग कमेंट कर उनके ससुर के जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं। वहीं फहाद ने अभी तक इस बारे में कोई पोस्ट नहीं किया है।
स्वरा और फहाद ने 2023 में शादी की थी। शादी से पहले दोनों करीब तीन साल दोस्त रहे थे। 6 जनवरी 2023 को उन्होंने कोर्ट मैरिज की, और 16 फरवरी को इसकी घोषणा की। दोनों की पहली मुलाकात 2019 में एक प्रदर्शन के दौरान हुई थी। उसी साल सितंबर में दोनों एक बेटी, राबिया, के माता-पिता बने।
कुछ समय पहले स्वरा और फहाद टीवी शो 'पति पत्नी और पंगा' में साथ दिखाई दिए थे, जो कपल्स पर आधारित है। स्वरा आखिरी बार 2022 में 'जहां चार यार' और 'मीमांसा' फिल्मों में दिखीं। उन्होंने 2021 में वेब शो 'आपके कमरे में कोई रहता है' में भी काम किया था। हाल ही में उन्होंने 'मिसेज फलानी' की शूटिंग पूरी की है, जो अभी रिलीज़ नहीं हुई है।


Click it and Unblock the Notifications











