जनिए कौन है स्वरा भास्कर के पति फहाद अहमद, जिनको एक्ट्रेस ने खुद दी थी शादी करने की सलाह

Swara Bhaskar

Recommended Video

Swara Bhasker ने BF Fahad Ahmad के साथ की कोर्ट मैरिज, Protest से शुरू हुई थी Love Story

बेबाक बयान, बिंदास अंदाज के लिए हमेशा ही विवादों में रहने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने शादी कर ली है। स्वरा ने गुपचुप तरीके से यह शादी समाजवादी पार्टी के कार्यकर्त्ता फहाद अहमद से कोर्ट में की है। इस शादी की जानकारी एक वीडियो साझा करके फैंस को दी है। तो चालिए हम आपको बताते है कौन है वो व्यक्ति जिसने थामा है स्वरा भास्कर का हाथ।

स्वरा की शादी 6 जनवरी को हुई थी, लेकिन इसका ऑफिशियल अनाउंसमेंट उन्होंने आज सोशल मीडिया पर किया। 2 मिनट 5 सेकेंड का वीडियो पोस्ट करके उन्होंने अपनी लव स्टोरी भी सबके साथ साझा की है।

बात करें एक्ट्रेस के पति के बारें में तो स्वरा के पति कोई और नहीं बल्कि समाजवादी पार्टी की यूथ विंग समाजवादी युवजन सभा के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष फहाद अहमद हैं।

स्वरा ने कुछ वक्त पहले ही फहाद को शादी करने की सलाह दी थी। स्वरा ने 2 फरवरी को फहाद को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके साथ फोटो ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा था, 'जन्मदिन मुबारक फहाद मियां! भाई का कॉन्फिडेंस बरकरार रहे। खुश रहो, आबाद रहो.. उम्र हो रही है अब शादी कर लो!'

वहीं बात करें करें स्वरा के फिल्मी करियर को लेकर तो, स्वरा भास्कर तनु वेड्स मनु, रांझणा और वीरे दी वेडिंग जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा वो 'रसभरी' नाम की वेब सीरीज में भी दिखीं थीं। उनकी पिछली फिल्म 'जहां चार यार' थी। आने वाले साल में भी एक्ट्रेस के पास पाइपलाइन में कुछ फिल्में हैं।

More from Filmibeat

Read more about: swara bhaskar fahad ahmed
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X