स्वरा भास्कर के चप्पल हो गए चोरी, नंगे पांव लौटीं गणपति पंडाल से घर, वीडियो वायरल
कहते हैं भगवान के घर सच्ची श्रद्धा से जाओ तो सब मिलता है लेकिन इस सच्ची श्रद्धा में लोग नंगे पांव जाना भी शामिल करते हैं। अब हाल ही में स्वरा भास्कर को भी मजबूरी में सच्ची श्रद्धा दिखानी पड़ी और उन्होंने अपनी सच्ची भक्ति का एक वीडियो बनाकर पोस्ट भी किया। दरअसल, स्वरा भास्कर, एक गणपति पंडाल पर दर्शन करने पहुंची।
लेकिन स्वरा जब दर्शन करके बाहर निकलीं तो उनकी चप्पल किसी ने चुरा ली थी। अब स्वरा इतनी भीड़ में तो अपनी चप्पल ढूंढ नहीं सकती थीं इसलिए वो नंगे पांव ही अपनी गाड़ी तक चलकर जाने लगीं। इस बीच उन्होंने एक वीडियो भी बनाया जहां वो नंगे पांव चल रही हैं।

इस वीडियो में स्वरा कहती हुई नज़र आ रही हैं इसे कहते हैं सच्ची आस्था और सच्ची भक्ति और वो बिना चप्पल पहने अपनी गाड़ी तक जाती नज़र आ रही है। स्वरा का ये वीडियो काफी मज़ेदार है और इसे कई लोग इंटरनेट पर शेयर भी कर रहे हैं।
Because what’s a Darshan to Mumbai’s iconic #lalbaughcharaja if you don’t lose your shoes? 🤣🤣🤣 #sachcheybhakt pic.twitter.com/CDDYS0FP88
— Swara Bhasker (@ReallySwara) September 11, 2019
वैसे देखिए कैसा मन रहा है आपके फेवरिट स्टार्स का गणपति -


Click it and Unblock the Notifications











