स्वरा भास्कर ने रिवील किया बेटी का चेहरा, क्यूटनेस देख लोग बोले- अच्छा है पिता पर गई है...

Swara Bhaskar

Swara Bhaskar revealed daughter raabiyaa's face: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर भले ही सिल्वर स्क्रीन पर नजर ना आ रही हों, लेकिन वह सोशल मीडिया पर खास एक्टिव रहती हैं। स्वरा भास्कर आए दिनों कुछ ना कुछ ऐसा शेयर करती हैं जिसकी वजह से वह हेडलाइन में आ ही जाती हैं। उनके विवादित बयान सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल जाते हैं। जिस वजह से वह आए दिनों ट्रोल भी होती रहती हैं। स्वरा का खुद का कहना है कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में उन्हें विवादित एक्ट्रेस के नाम से पुकारते हैं। खैर इतने विवादों के बीच स्वरा भास्कर ने हाल ही में कुछ ऐसा शेयर किया है जिसे देख फैन्स खुश हो गए हैं।

स्वरा ने रिवील किया बेटी का चेहरा
जी हां, हाल ही में बकरीद गई है और स्वरा ने इस खास मौके पर अपनी बेटी राबिया का चेहरा रिवील किया है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि गुलाबी रंग के को-ऑर्ड सेट में राबिया नजर आ रही हैं। आंखों पर सफेद फ्रेम का काला चश्मा लगाए वह गार्डन में बैठी दिख रही हैं। इस लुक में राबिया काफी क्यूट दिख रही हैं। बता दें कि यह पहली बार है जब स्वरा भास्कर ने बेटी का चेहरा रिवील किया है।

दोनों ने मिलकर रखा था बेटी का नाम
बता दें इस तस्वीर को देख यूजर्स के जमकर कमेंट्स आ रहे हैं एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा बच्ची तो काफी क्यूट है तो वहीं दूसरे ने कहा अच्छा है कि पिता पर गई है। आपको बता दें कि स्वरा भास्कर ने समाजवादी पार्टी के नेता और सोशल एक्टिविस्ट फहाद अहमद से 16 फरवरी 2023 में कोर्ट मैरेज की थी। वहीं 23 सितंबर साल 2023 में स्वरा ने बेटी को जन्म दिया था। बता दें स्वरा और फहाद ने मिलकर बेटी का नाम राबिया रखा था। फिलहाल तो बेटी के जन्म के बाद से स्वरा भास्कर ने इंडस्ट्री से दूरियां बना ली हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X