स्वरा भास्कर ने लॉकडाउन में बचाई इस जंगली जानवर की जान, घर में रखा, देखिए वीडियो
स्वरा भास्कर लॉकडाउन में अपने ढेर सारे पालतू जानवरों का ख्याल रखने में व्यस्त हैं। उनके पास कुत्ते हैं और बिल्ली भी है। लेकिन अब उनके पास है एक जंगली पक्षी kite. ये चील के कुल की एक जंगली चिड़िया होती है जो शिकार कर अपना पेट भरती है।
स्वरा की कॉलोनी में ये चिड़िया तीन दिनों से पड़ी थी। वो शायद ज़ख्मी थी। स्वरा के गार्ड ने बताया कि ना कोई उसे उठा रहा है और ना ही इस चिड़िया की मां इसे ढूंढते हुए आई।

या तो ये पक्षी अपने घोंसले से गिर गया या फिर ज़ख्मी होकर ज़मीन पर गिर पड़ा। बहरहाल, स्वरा ने इसे उठाया और अपने घर ले जाकर थोड़ी मरहम पट्टी की।
इसके बाद स्वरा ने उसे चिकन का कच्चा मांस खिलाया और उसके रहने के लिए छोटी सी जगह बनाई। स्वरा ने इसका नाम चंगेज़ खान रख दिया जिससे कि वो वापस उड़ कर मुंबई के आसमान पर अपना कब्ज़ा कर सके।
स्वरा ने वाइल्ड लाइफ से जुड़े एक NGO को इत्तिला कर दी थी जो जल्दी ही चंगेज़ खान को ले जाएंगे। तब तक स्वरा उसका ख्याल रख रही हैं।
देखिए आईसोलेशन में स्वरा कैसे बिता रही हैं अपना समय -
ज़्यादा इमोशनल ना होते हुए, यहां मिलिए स्वरा के चंगेज़ खान से। इस वीडियो में स्वरा ने बताया कि कैसे चंगेज़ के पंजे काफी नुकीले हैं और उन्हें काटते हैं।
View this post on InstagramA post shared by Swara Bhasker (@reallyswara) on


Click it and Unblock the Notifications
