OMG..इस ग्लैमरस एक्ट्रेस को मिला ..शाहरुख खान की मां बनने का ऑफर....
आनंद एल राय की आगामी फिल्म में शाहरूख खान मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। इस फिल्म में स्वरा भास्कर को शाहरूख के साथ काम करने का मौका मिला था। जिसे स्वरा ने ठुकरा दिया। आखिर क्यों..
स्वरा भास्कर भले इस महीने अपने कंधों पर अनारकली ऑफ आरा की जिम्मेदारी लेकर सिनेमाघर में दस्तक दे रही हैं। लेकिन हर एक्ट्रेस की तरह उनका भी सपना बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरूख खान के साथ काम करना है।
जब स्वरा को पता चला कि शाहरूख खान आनंद एल राय के साथ काम कर रहे हैं तो स्वरा ने तुरंत आनंद एल राय से फिल्म में एक रोल की गुजारिश की। आनंद एल राय ने स्वरा को कहा कि फिल्म में अब केवल शाहरूख की मां का ही रोल बचा हुआ है।

आप चाहे तो उसे निभा सकती हैं। इस प्रस्ताव ने स्वरा को चकित कर दिया और उन्होंने आनंद एल राय के इस प्रस्ताव को हंसी में उड़ा दिया। गौरतलब है कि स्वरा इससे पहले प्रेम रतन धन पायो में सलमान खान की बहन की भूमिका निभा चुकी हैं। इस फिल्म के निर्देशक सूरज बड़जात्या भी कास्टिंग के दौरान कई एक्ट्रेस को सलमान की बहन के रोल का प्रस्ताव दिया था।
सभी ने मना कर दिया था। अंत में स्वरा ने इस किरदार के लिए हामी भरी। लेकिन इस बार मां का किरदार निभाना वो भी शाहरूख की मां का। ये तो स्वरा के लिए हद हो जाती।


Click it and Unblock the Notifications











