ना पहना लहंगा... ना बनीं मुस्लिम दुल्हनिया... स्वरा भास्कर ने शादी के दिन पहनी इतनी महंगी साड़ी

Swara Bhaskar Wedding Saree: एक्ट्रेस स्वरा भास्कर इन दिनों अपनी शादी को लेकर छाई हुई हैं। एक्ट्रेस ने कोर्ट मैरिज के बाद फहाद अहमद के साथ रीति रिवाजों वाली शादी भी रचाई है। इस शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। 13 मार्च 2023 को स्वरा भास्कर ने अपने जीवन के प्यार फहद अहमद के साथ अपनी शादी की कुछ तस्वीरों को अपने इंस्टा हैंडल पर रीपोस्ट किया।
तस्वीरों में एक्ट्रेस तेलुगु ब्राइडल अटायर में मंत्रमुग्ध कर देने वाली लग रही थीं। उन्होंने टेंपल ज्वेलरी के साथ एक लाल रंग की साड़ी पहनी थी, जिसमें एक नेकपीस, मैचिंग इयररिंग्स, एक स्लीक नथ, माथा पट्टी, मांग टीका और लाल चूड़ियां शामिल थीं।
एक सिंपल बन हेयरडू, डिफाइन्ड आइब्रो, कोहल-रिम वाली आंखें, न्यूड लिपस्टिक और एक विशिष्ट रूप से डिजाइन की हुई बिंदी ने उनके लुक में चार-चांद लगा दिए थे। साथ ही उनके चेहरे पर ब्राइडल ग्लो भी साफ नजर आ रहा था। दूसरी ओर, फहद ने धारीदार सफेद कुर्ता और गोल्डन नेहरू जैकेट पहना था।
कुछ शोध करने पर हमने पाया कि स्वरा की खूबसूरत लाल रंग की साड़ी 'रॉ मैंगो' लेबल की है। कौरवी बनारसी सिल्क ब्रोकेड साड़ी में कुछ गोल्डन मोटिफ्स और एक हैवी मैचिंग बॉर्डर के साथ बूटी वर्क हुआ है। साड़ी की कीमत 94,800 रुपए है और यह ब्रांड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
12 मार्च 2023 को अपनी इंस्टा स्टोरी पर स्वरा भास्कर ने फहद अहमद के साथ अपने मेहंदी समारोह से शानदार झलकियों की एक सीरीज साझा की थी। इस इवेंट के लिए स्वरा ने एक नारंगी रंग की अनारकली पहनी थी, जिस पर मिरर वर्क हुआ था।
उन्होंने अपने लुक को ब्रॉड मांग टीका और मैचिंग झुमकों से पूरा किया था। कुछ तस्वीरों में हम उनकी और फहद की शानदार मेहंदी की एक झलक भी देख सकते हैं। स्वरा को अपने हाथ पर मोर की खूबसूरत मेहंदी लगवाते हुए देखा गया। वहीं फहद ने अपनी दुल्हनिया के नाम की मेहंदी लगाई थी।


Click it and Unblock the Notifications
