सुशांत सिंह राजपूत पर बोलीं स्वरा भास्कर " ये मौका रोटी सेंकने और एजेंडा फैलाने का नहीं है"
एक्ट्रेस स्वरा भास्कर इन दिनों अपनी वेब सीरीज रसभरी को लेकर चर्चा में हैं। इसी के प्रमोशन के बीच उन्होंने एक इंटरव्यू में सुशांत सिंह राजपूत और नेपोटिज्म को लेकर रिएक्शन दिया। NBT के साथ बातचीत में स्वरा भास्कर ने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत को वह पर्सनली नहीं जानती थीं, इस चीज का उन्हें बहुत दुख है। बता दें स्वरा भास्कर इससे पहले करण जौहर और आलिया भट्ट का समर्थन कर भी सुर्खियों में आ चुकी हैं।
स्वरा भास्कर ने कहा कि "मैं जो 10 सालों में हासिल नहीं कर पाई, सुशांत ने ये सब कुछ 7-8 सालों में पाया है। वह एक कामयाब एक्टर थे। मुझे दुख इस बात का है कि मुझे उनके जाने के बाद उन्हे जानने का मौका मिला। मुझे अब पता चला कि वह एक्टिंग के अलावा साइंस में भी रुचि रखते थे। मैं सुशांत से केवल एक बार ही पार्टी में मिली थी, उस दौरान हमारी शोरगुल के चलते ज्यादा बातचीत नहीं हो पाई।"
Recommended Video
"एक आउटसाइडर होने के चलते सुशांत ने जिस लेवल का स्टारडम हासिल किया वह काबिल-ए-तारीफ है। मुझे आज दुख होता है, मैं सोचती हूं कि काश मैं उन्हें जान पाती। सुशांत ने उस मानसिकता का पर्दाफाश किया है जहां हम सोचते थे कि जिंदगी में सफलता, पैसा व शोहरत की काफी भर होती है। ये मौका सुशांत को सेलिब्रेट करने का है ना कि रोटी सेंकने और एजेंडा फैलाने का।"
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications