चुवान नतीजे देख स्वरा भास्कर मना रही ईद, बोलीं- ..और फिर एक दिन.. वह डूब गया

Swara Bhaskar

Lok Sabha Elections Results 2024: आज लोकसभा चुनाव के नतीजों का दिन काफी दिलचस्प रहा। नतीजे एक्जिट पोल से काफी अलग रहे और हर कोई चौंक गया। धीरे-धीरे सभी राज्यों की सभी सीटों के रुझान साफ हो गए हैं। कई सीटों पर जीत और हार का गणित बिल्कुल क्लियर हो गया है। यूपी में बीजेपी और समाजवादी पार्टी के बीच कड़ी टक्कर देखी जा रही है। इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने सोशल मीडिया पर बीजेपी पर तंज किया है।

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी अभी तक के रुझानों में बढ़त बनाए हुए है और ये बीजेपी से 7 सीटों पर आगे चल रही हैं। ऐसे में स्वरा भास्कर ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा- 'उन्होंने कहा कि टाइटैनिक डूबने योग्य नहीं था! और फिर एक दिन.. वह डूब गया! सरकार किसी की भी बने, आज नफरत, करप्शन, लालच और घमंड को भारत ने हरा दिया है!'

आपको बता दें कि स्वरा भास्कर के पति फहद अहमद समाजवादी पार्टी के नेता हैं और यूपी में इस पार्टी को अच्छी सीटें मिलती दिख रही हैं। शाम 6 बजे तक यूपी में NDA 38 सीटों पर आगे हैं तो वहीं INDIA गठबंधन 41 सीटों पर लीड कर रही है।

इसके साथ ही आपको बता दें कि बॉलीवुड में अपनी धाक जमाने वाली हसीना स्वरा भास्कर प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से खास सुर्खियों में रहती हैं। बता दें कि स्वरा भास्कर ने साल 2023 में समाजवादी पार्दी के नेता फहाद अहमद से शादी की थी। वहीं सितंबर 2023 में एक्ट्रेस ने बेटी को जन्म दिया था। जिसका नाम उन्होंने राबिया रखा था।

बच्चे और परिवार में बिजी होने के बाद वह पब्लिक एरिया में और किसी भी इवेंट में कम नजर आईं, लेकिन स्वरा सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहीं, लेकिन हाल ही में स्वरा भास्कर को पैपराजी के कैमरे में स्पॉट होते देखा गया।

Read more about: swara bhaskar bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X