बकरीद पर स्वरा भास्कर ने वेजीटेरियन लोगों पर उठाए सवाल, बोलीं- आप लोग गायों को जबरन गर्भवती करते हो...

Swara Bhaskar raised questions on vegetarians: बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वह जब भी कोई बयान देती हैं सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होता है। स्वरा देश-दुनिया के मुद्दों पर भी अपनी राय देती नजर आती हैं। पिछले दिनों स्वरा भास्कर ने कंगना रनौत के थप्पड़ कांड पर बयान दिया था जिसके बाद वह जमकर चर्चाओं में आ गई थीं। वहीं अब फिर स्वरा भास्कर अपने हाल ही में दिए बयान की वजह से चर्चा में हैं।
बकरीद पर किया स्वरा ने ये सवाल
दरअसल स्वरा भास्कर ने अपने ट्विटर एक्स पर बकरीद को लेकर एक ट्वीट शेयर किया है। जिसपर जमकर लोगों के रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं। कुछ लोग तो स्वरा की जमकर तारीफ कर रहे हैं तो कई लोग स्वरा को ट्रोल करते नजर आ रहे हैं।
वेजीटेरियन होने पर उठाए सवाल
दरअसल स्वरा ने अपने ट्विटर एक्स पर वेजीटेरियन होने पर सवाल किए हैं। उन्होंने नलिनी उनागर नाम की फूड ब्लॉगर के वेजीटेरियन होने पर सवाल किए हैं। नलिनी अपने खाने की तस्वीरें शेयर करती हैं और लिखती हैं उन्हें वेजीटेरियन होने पर गर्व महसूस होता है। मेरी प्लेट आंसू, क्रूरता और पाप से फ्री है।
Honestly… I don’t understand this smug self righteousness of vegetarians. Your entire diet is made up of denying the calf its mother’s milk.. forcibly impregnating cows then separating them from their babies & stealing their milk. You eat root vegetables? That kills the whole… https://t.co/PqHmXwwBTR
— Swara Bhasker (@ReallySwara) June 16, 2024
स्वरा भास्कर का फूटा गुस्सा
वहीं नलिनी के इस पोस्ट को जवाब देते हुए कहा कि- सच कहूं तो मुझे वेजीटेरियन लोगों की बात समझ नहीं आती है। आप लोगों की सारी डाइट गाय के नन्हे बछड़ों को उनकी मां के दूध से वंचित करके गायों को जबरन गर्भवती करके फिर बच्चों को उनसे अलग करके उनका दूध चुराने से बनती है। इसके अलावा आप जड़ वाली सब्जियां खाते हैं। जिससे पूरा पौधा खत्म हो जाता है। बेहतर होगा कि आप रिलैक्स करें क्योंकि आज बकरीद है।
काम नहीं मिल रहा है
एक इंटरव्यू में स्वरा ने कहा कि उनके बेबाक अंदाज की वजह से उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में काम नहीं मिल रहा है। लोग उन्हें विवादित एक्टर के रूप में देखते हैं। उनका बेबाक होना उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ पर असर डालता है।


Click it and Unblock the Notifications