..................... Swara Bhaskar private photos with husband surfaced fahad zirar ahmad shares swara private photos - Hindi Filmibeat

स्वरा भास्कर के बर्थडे पर शौहर फहाद जिरार अहमद पर चढ़ा रोमांस, प्राइवेट तस्वीरें वीडियो कर दिए शेयर

Swara Bhaskar Fahad Ahmad

Swara Bhaskar Fahad Ahmad Romantic Video: बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर 35 साल की हो गई हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने बर्थडे अपने लव्ड वन्स के साथ सेलिब्रेट किया। स्वरा भास्कर का ये बर्थडे इसलिए भी खास था क्योंकि ये शादी के बाद उनका पहला बर्थडे था। ऐसे में स्वरा भास्कर के शौहर फहाद जिरार अहमद ने भी उनके बर्थडे को खास बनाने के लिए काफी सारी तैयारियां की थीं। इन सब में सबसे ज्यादा खास है फहाद का सोशल मीडिया पोस्ट।

दरअसल, स्वरा भास्कर को विश करने के लिए फहाद ने एक सोशल मीडिया पोस्ट किया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में फहाद ने अपने और स्वरा के प्राइवेट लम्हों की खूबसूरत और रोमांटिक तस्वीरें और वीडियो मर्ज करके शेयर की हैं। इनमें स्वरा और फहाद के बीच जबरदस्त कैमिस्ट्री और बॉन्डिंग दिखाई दे रही है।

इसके साथ ही स्वरा भास्कर ने भी अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरे इंस्टाग्राम के जरिए शेयर की है। इन तस्वीरों में स्वार अपने मम्मी पापा, पति और दोस्तों के साथ सेलिब्रेशन में डूबी दिखाई दे रही हैं। सोशल मीडिया पर स्वरा को विश करने वालों का तांता लगा हुआ है। बता दें कि शादी के स्वरा ने अपना पहला बर्थडे काफी खास अंदाज में सेलिब्रेट किया है।

बता दें कि स्वरा भास्कर और फहद अहमद ने इस साल की शुरुआत में कोर्ट मैरिज की थी। बाद में दोनों ने रीति रिवाजों से भी शादी की। स्वरा और फहाद ने 6 जनवरी को स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत पेपर्स जमा कराए थे। वहीं, फरवरी में उन्होंने अचानक कोर्ट मैरिज कर हर किसी को चौंका दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X