Swara Bhaskar: भगवा रंग के कपड़े पहनकर अभिनेत्री ने कराया प्रेग्रेंसी फोटोशूट, सोशल मीडिया पर जमकर हुई ट्रोल

Swara Bhaskar: अपने स्टाइल, अपने बिंदास अंदाज, अपनी फिल्मों, अपने बयान और अपने अतरंगी कामों के लिए हमेशा ही सुर्खियों और विवादों में रहने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) मां बनने वाली हैं। इसी बीच हाल ही में जब फहाद अहमद (fahad ahmad) की पत्नी स्वरा भास्कर ने जब सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्रेंसी फोटोशूट (pregnancy photoshoot) की फोटो शेयर की तो वह जमकर ट्रोल हो गई। इसके पीछे की वजह है स्वरा भास्कर के कपड़ो का रंग जो कि भगवा है।
स्वरा भास्कर का प्रेग्रेंसी शूट-
स्वरा भास्कर ने इसी साल फहाद संग शादी की थी और कुछ टाइम बाद ही प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट कर सभी को हैरान कर दिया था। वहीं अब एक्ट्रेस ने अपनी मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं जो काफी वायर हो रही है।
इन तस्वीरों में स्वरा भगवा रंग की ड्रेस पहने हुए नजर आ रही हैं साथ ही बैकग्राउंड भी भगवा रंग का है। अपनी इन तस्वीरों को शेयर करने के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, -"जेंटल रिमाइंडर प्रेग्नेंसी किसी भी अन्य समय की तरह ही ग्लैमर के लिए भी अच्छा समय है।"
सोशल मीडिया पर स्वरा भास्कर ट्रोल-
जैसे ही स्वरा भास्कर ने अपनी प्रेंगेसी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की तो वह जमकर ट्रोल हो गई। बैसे ये पहली बार नहीं है जब अभिनेत्री को ऐसी किसी भी परिस्थिति का सामना करना पड़ा हो।
इस बार तो स्वरा के भगवा रंग के आउटफिट और बैकग्राउंड को लेकर कुछ लोगों ने ऑबजेक्शन उठाया है। एक यूजर ने लिखा, -'बैकग्राउंड में भगवा, अंधभक्तों को और कितना जलील करोगी स्वरा।'
वहीं एक यूजर ने लिखा,- 'ये सनातनी संस्कृति नहीं है शर्म करो।' इसी के साथ दूसरे यूर्जस ने उनसे कपड़ो के रंग के बारें में कई सारे सवाल कर लिए हैं साथ ही इसके अलावा कईं और यूजर ने भी स्वरा को ट्रोल किया है।
स्वरा भास्कर और फहाद अहमद की शादी-
बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर इन दिनों अपनी प्रेगनेंसी पीरियड एन्जॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस इस वक्त अपने पति फहाद अहमद से दूर हैं और उनको काफी मिस भी कर रही हैं। खैर गौरतलब है कि दोनों ने अचानकर से शादी करके अपने फैंस को चौंका दिया था और शादी के कुछ दिनों बाद स्वरा ने अपनी प्रेंग्रेंसी की खबरों नें दोबारा झटका दिया था। फिलहाल तो स्वरा भास्कर अपनी शादी और प्रेग्रेंसी का मजा ले रही हैं और सोशल मीडिया पर खुद से जुड़ी अपडेट शेयर करती रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications