पहली बार किसी स्टार ने KRK को धो डाला..फिल्म का उड़ाया था मजाक!
स्वरा भास्कर की आने वाली फिल्म अनारकली ऑफ आरा का ट्विटर पर केआरके ने मजाक उड़ाने की कोशिश क्या की स्वरा ने उनकी बोलती बंद कर दी।
केआरके ट्विटर की दुनिा के जाने माने नाम हैं जो कभी की किसी भी स्टार को कुछ भी कहने से नहीं चुकते हैं। चाहे वो मजाक उड़ाना हो या किसी को कुछ उल्टा सीधा बोलना हो। केआरके अपनी इन हरकतों के लिए जाने ही जाते हैं।
पहले भी वो आलिया भट्ट, सोनम कपूर, सोनाक्षी सिन्हा सहित कई स्टार्स का मजाक और उनके बारे में उलूल जुलूल बातें ट्टिट कर चुके हैं। इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा ही करने की कोशिश स्वरा भास्कर के साथ की। दरअसल करण जौहर ने स्वरा भास्कर की आने वाली फिल्म अनारकली ऑफ आरा की काफी तारीफ की थी।
ट्विटर पर इस तारीफ के बाद केआरके ने आव न देखा ताव एक और ट्विट कर डाला कि फिल्म हिट तो दूर साल की सबसे बड़ी सुपर डुपर डिजास्टर होगी। करण जौहर ने तो केआरके को कुछ भी कहना सही नहीं समझा लेकिन स्वरा भास्कर ने केआरके ने बोलती बंद कर दी।
दरअसल स्वरा भास्कर ने केआरके को ट्विट करते हुए कहा कि कुछ लोगों की गाली भी कॉम्पिलिमेंट होती है। केआके ने इसके बाद कोई रिप्लाई नहीं किया लेकिन उन्होंने इतना जरुर लिखा कि स्वरा को पब्लिसिटी चाहिए थी इसलिए उन्होंने ऐसा लिखा लेकिन मैं कोई पब्लिसिटी नहीं देना चाहता।


Click it and Unblock the Notifications